---Advertisement---

Munjya OTT Release: ‘तरस नहीं आया…’ के बाद फिल्म से फिर जादू बिखेर रही शरवरी वाघ, देख फैंस ने दिए गजब रिएक्शन

Munjya OTT Release: शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या रिलीज होने के बाद लगातार ट्रेंड में है और इस फिल्म का जादू सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2024 10:42 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 27, 2024 11:33 पूर्वाह्न

Munjya OTT Release
Follow Us
---Advertisement---

Munjya OTT Release: शरवरी वाघ का गाना ‘तरस नहीं आया’ तो आपने सुना होगा जिसमें एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से लोगों के दिल को जीतने में कामयाब रही। यही वजह है कि ‘मुंज्या’ फिल्म को एक जबरदस्त पापुलैरिटी मिली और सिनेमाघरों में लोगों ने इसे भर भर कर प्यार दिया। वहीं सिनेमाघर से बहुत सारा प्यार बटोरने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और फैंस इसे देखने के बाद बेताब हो चुके हैं। निश्चित तौर पर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार है। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रहे हैं लोग।

मुंज्या को याद किया, और वो अपनी मुन्नी को ढूंढने दौड़ा चला आया

हॉटस्टार ने इसकी जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, “मुंज्या को याद किया, और वो अपनी मुन्नी को ढूंढने दौड़ा चला आया। सारी मुन्नियां, कृपया सावधान रहें। अभी डिज्नी+हॉटस्टार पर देखें मुंज्या।” यह फिल्म Maddock के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स से है जिसकी एक और फिल्म स्त्री 2 फिल्हाल सिनेमाघर में तबाही मचा रही है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर 25 अगस्त को स्ट्रीम हो चुकी है।

फिल्म की हुई थी शानदार कमाई

इस फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, सत्यराज और मोना सिंह स्टार कास्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि हर एक स्टार्स ने अपनी एक्टिंग में जान डालने में कोई कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। यह फिल्म 7 जून को रिलीज हुई थी और 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 132 करोड़ की कमाई की थी जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो आपको गुदगुदाने के लिए काफी है।

फिल्म देखने के बाद लोग कर रहे हैं इस तरह रिएक्ट

https://twitter.com/DevianSporshow/status/1827358853287002418

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 17, 2026