---Advertisement---

सावन में आप पर खूब जचेंगे Shweta Tiwari के स्टाइलिश प्रिंटेड सूट, आज ही करें ट्राई

Shweta Tiwari के प्रिंटेड सूट काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी है। इन क्लासी सूट को आप भी इस सावन में ट्राई कर सकती हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 24, 2024 4:50 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: फैंस की फेवरेट और मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन अपने शानदार फैशन से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस की स्टाइलिंग काफी ज्यादा अट्रेक्टिव होती है, अब वो चाहे वेस्टर्न में हो या ट्रेडिशनल में। यहीं आज हम आपके लिए एक्ट्रेस के बेहद स्टाइलिश और क्लासी प्रिंटेड सूट ढूंढ कर लाए हैं जिन्हें आप सावन में पहन सकती हैं। वैसे सावन में सभी महिलाएं सूट पहनती हैं लेकिन, अगर आप श्वेता तिवारी के प्रिंटेड सूट पहनेंगी तो सबसे अलग दिखेंगी। चलिए उनके सूट पर नजर डालते हैं।

Shweta Tiwari का प्रिंटेड प्लाजो सूट

अपने इस ब्लू प्रिंटेड प्लाजो सूट में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी काफी ज्यादा ट्रेंडी और दिलकश दिख रही हैं। अगर आप सावन में एक्ट्रेस की तरह अट्रेक्टिव दिखना चाहती हैं तो, प्रिंटेड प्लाजो सूट के साथ ऑर्गेंजा दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। यही नहीं इस लुक में चार चांद लगाने के लिए आप झुमके और ओपन हेयर्स को भी चुन सकती हैं।

पिंक सूट विद प्रिंटेड दुपट्टा

श्वेता तिवारी अपने इस पिंक सूट विद प्रिंटेड दुपट्टा लुक में भी बेहद कातिलाना दिख रही हैं। अपने सावन लुक से हर किसी का ध्यान खीचने के लिए आप इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। बता दें इस सूट लुक के लिए श्वेता ने पिंक सूट के साथ प्रिंटेड दुपट्टा पेयर किया है।

ऑफ व्हाइट प्रिंटेड सूट

अगर आपको सावन में डार्क कलर के सूट पहनना पसंद नहीं है तो, आप श्वेता तिवारी का यह ऑफ व्हाइट प्रिंटेड सूट ट्राई कर सकती हैं। यही नहीं इस सूट लुक को दिलकश बनाने के लिए आपको एक्ट्रेस की तरह वैवी हेयर्स स्टाइल करने चाहिए।

प्रिंटेड अनारकली सूट

अपने सावन लुक से हर किसी का दिल धड़कान चाहती हैं तो, आपको आज ही श्वेता तिवारी का यह प्रिंटेड अनारकली सूट एक बार तो जरूर स्टाइल करना चाहिए। आप चाहें तो, इस लुक में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए मल्टीकलर इयरिंग्स वेयर कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026