---Advertisement---

Muzammil Ibrahim: Deepika Padukone संग रिक्शे पर डेटिंग और Ranbir Kapoor को कमतर बताने वाला यह शख्स पहले भी रहा है विवादों में! नेपोटिज्म पर हुआ था मुखर

Muzammil Ibrahim: दीपिका पादुकोण को लेकर डेटिंग दावा करने वाले शख्स मुजम्मिल इब्राहिम का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर भी बयान दिए। पहले भी विवादों में रह चुके हैं यह गुमशुदा एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2025 2:40 अपराह्न

Muzammil Ibrahim
Follow Us
---Advertisement---

Muzammil Ibrahim: दीपिका पादुकोण संग डेटिंग को लेकर बड़ा दावा करने वाला शख्स सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। जी हां हम बात कर रहे हैं अपने आप को Deepika Padukone का एक्स बताने वाला गुमशुदा एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम की जो फिलहाल बॉलीवुड की मस्तानी के साथ डेटिंग और रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसा किया गया जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। पहले दीपिका पादुकोण को गर्लफ्रेंड बताने और बाद में Ranbir Kapoor से खुद की तुलना करने वाले इस शख्स का विवादों से गहरा नाता रहा है। Muzammil Ibrahim पहले भी नेपोटिज्म को लेकर विवादों में रह चुके हैं। आइए जानते हैं।

Deepika Padukone संग रोमांस को लेकर क्या बोले मुजम्मिल इब्राहिम

हाल ही में सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में Muzammil Ibrahim ने यह दावा किया कि दीपिका पादुकोण के साथ वह 2 साल तक रोमांस करते रहे। उस समय उनके पास पैसे नहीं थे इसलिए वे ऑटो रिक्शा पर बैठकर जाते थे और रणवीर सिंह की शादी से पहले तक वह उनके साथ टच में थे। इतना ही नहीं मुजम्मिल इब्राहिम का कहना है कि उन्होंने ही Deepika Padukone के साथ ब्रेकअप किया और एक्ट्रेस ने खुद उन्हें प्रपोज किया था।

Ranbir Kapoor से ज्यादा क्यों Muzammil Ibrahim ने खुद को बताया

दीपिका पादुकोण संग रोमांस फरमाने का दावा करने वाले मुजम्मिल इब्राहिम ने यह भी कहा कि डेब्यू फिल्म में रणबीर कपूर को सांवरिया के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था जबकि सबको पता था कि मुझे वह अवार्ड मिलना चाहिए था। मैं पूजा भट्ट की धोखा फिल्म के लिए ज्यादा डिजर्विंग था। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ स्टार किड ऐसे हैं जिनका मेरे मन मे इज्जत है और उन्ही में से Ranbir Kapoor एक हैं।

Muzammil Ibrahim ने नेपोटिज्म पर पहले भी किया था पोस्ट

यह पहली दफा नहीं है जब मुजम्मिल इब्राहिम विवादों में आए है। लगभग 5 साल पहले उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि डिप्रेशन कोई बीमारी नहीं है जबकि नेपोटिज्म जैसी चीजों से ही डिप्रेशन होता है। अब यह जाकर दिखाओ उनसे जो डिप्रेशन की दुकान खोलकर बैठे हैं। वह इसके साथ लिखते हैं कि शावर के अंदर बैठे रहना एक साल पहले जब तुम्हारा बॉयफ्रेंड तुम्हें छोड़कर जाता है यह डिप्रेशन नहीं है। इस पोस्ट को लेकर काफी विवाद हुआ था इसके अलावा नेपोटिज्म पर वह और भी पोस्ट कर चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जून 21, 2026

India's Got Latent 2

जून 21, 2026

Toxic Release Date

जून 21, 2026

Saif Ali Khan

जून 21, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026