---Advertisement---

Naezy के जन्मदिन पर सना मकबूल और इस कंटेस्टेंट को साथ देख यूजर्स उड़ा रहे खिल्ली, कहा- ‘एक फूल दो माली’

Naezy: नेजी के जन्मदिन की झलकियां देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे हैं मजे। आखिर क्यों चर्चा में है ये तस्वीरें जिसे देखने के बाद यूजर्स कर रहे हैं जमकर कमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2024 1:17 अपराह्न

Naezy
Follow Us
---Advertisement---

Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है सना मकबूल और नेजी जिनकी दोस्ती ना सिर्फ शो बल्कि बाहर भी लगातार सुर्खियों में है। इस सबके बीच बीते दिन नेजी ने अपना जन्मदिन मनाया और इस दौरान नेजी न सिर्फ सना मकबूल बल्कि एक और कंटेस्टेंट के साथ पोज देते हुए नजर आए जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुलेआम मजाक उड़ाते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है ये तस्वीरें।

सना सुल्तान ने तस्वीर शेयर कर कहीं ये बात

दरअसल इन फोटोज को बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट सना सुल्तान ने सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “बर्थडे के दिन सोचा अपने आला दोस्त को सरप्राइज दिया जाए। दोनों सना एक साथ मचाते फायर। हैप्पी बर्थडे एक बार फिर नेजी, खुदा आपकी सारी ख्वाहिश पूरी करें।”

क्या है फोटोज में खास

सना सुल्तान व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है तो सना मकबूल नियॉन कलर फ्लोरल ड्रेस में। वहीं बीच में फर्स्ट रनर अप नेजी पोज देते हुए नजर आए। इन तस्वीरों को फिलहाल 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं लेकिन कमेंट में कुछ लोग खिल्ली उड़ाते नजर आए। तो कुछ फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

यूजर्स उड़ा रहे खिल्ली

एक यूजर ने कहा, “नेज़ी के ही मजे हैं शो के बाहर आकर।” तो दूसरे ने लिखा भाभी नंबर 2। एक यूजर ने लिखा, “एक फूल दो माली।” दूसरे ने कहा सना मकबूल के साथ सना सुल्तान को देख अच्छा लग रहा है तो एक ने कहा आखिर नेजी किससे करेगा शादी यह है सस्पेंस।

नेजी को जन्मदिन पर मिला खास तोहफा

गौरतलब है कि शो में सना सुल्तान और सना मकबूल एक दूसरे को पसंद नहीं करती थी लेकिन नेजी दोनों के म्युचुअल फ्रेंड थे। वह चाहते थे कि वे दोनों एक साथ रहे। शो में उनकी यह तमन्ना भले ही अधूरी रह गई हो लेकिन इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है जैसे सना मकबूल और सना सुल्तान के बीच सभी गलतफहमी दूर हो चुकी है और वे अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को देखने के बाद लोग फिलहाल जमकर कमेंट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026

Cocktail 2

जून 20, 2026

Batwara 1947 vs Alpha

जून 20, 2026

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026