---Advertisement---

Navratri 2025: मां महागौरी को प्रिय है गुलाबी रंग, आकर्षित करने के लिए प्रियंका चोपड़ा से लेकर श्वेता तिवारी के लुक को करें फॉलो

Navratri 2025: मां महागौरी को खुश करने के लिए आप नवरात्रि के आठवें दिन पर पिंक कलर के परिधान को ट्राई कर सकती हैं जिसमें आप ना सिर्फ खूबसूरत लगने वाली है बल्कि मां महागौरी को भी खुश कर सकती हैं। श्वेता तिवारी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक से ले सकते हैं फैशन इंस्पिरेशन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 30, 2025 1:07 पूर्वाह्न

Navratri 2025
Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2025: नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और कहा जाता है कि उन्हें गुलाबी रंग बेहद प्रिय है। अगर आप मां महागौरी को खुश करना चाहती है तो गुलाबी रंग को अष्टमी के दिन धारण करें जिसके जरिए माता रानी का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सकता है। भक्त नवरात्रि के दौरान मां को खुश करने के लिए काफी पूजा अर्चना करते हैं तो ऐसे में गुलाबी रंग के वस्त्र को धारण कर मां महागौरी की पूजा करने से आपको फल की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आप श्वेता तिवारी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के लुक को कॉपी कर सकती है जिसमें भक्ति के साथ-साथ फैशन का तड़का लग सकता है।

आलिया भट्ट का पिंक बनारसी लुक

आप आलिया भट्ट की तरह पिंक बनारसी साड़ी को स्टाइल कर सकती है जो वाकई खास है। दुर्गा पूजा के दौरान अगर आप इस लुक को रीक्रिएट करती हैं तो सब आपके कायल हो जाएंगे। आलिया भट्ट ने इस लुक को गजरे, रानी हार और इयररिंग्स के साथ मांग टीका से कंप्लीट टच देती दिखी है। जिसे आप चाहे तो ट्राई कर सकती हैं।

Navratri 2025 के लिए कृति सेनन का पिंक अनारकली कुर्ता भी है बेस्ट

आप चाहे तो पिंक अनारकली कुर्ते को कृति सेनन की तरह स्टाइल कर सकते हैं जो नवरात्रि के लिए परफेक्ट है। यह आपके फैशन सेंस को दिखाने के साथ-साथ फेस्टिव वाइब देने के लिए बेस्ट चॉइस है। कृति सेनन ने इस हैवी वर्क अनारकली ड्रेस को मांगटीका, इयररिंग्स और नेकलेस के साथ कैरी करती दिखी है।

श्रद्धा कपूर का पिंक साड़ी विद बेल्ट लुक

नवरात्रि पर अगर ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न तड़का चाहती है तो श्रद्धा कपूर की तरह सिंपल पिंक साड़ी को ऑफ शोल्डर ब्लाउज और बेल्ट के साथ कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को डायमंड नेकलेस के साथ ट्राई करती नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा का पिंक साड़ी में देसी लुक

आप प्रियंका चोपड़ा की तरह एंब्रॉयडरी साड़ी को नूडल स्ट्रिप ब्लाउज, बन हेयरस्टाइल के साथ मल्टी लेयर पर्ल नेकलेस और रेड लिपस्टिक से खास तड़का लगा सकती है। यह वाकई फेस्टिव सीजन में बेस्ट लगने वाला है।

नवरात्रि 2025 के लिए श्वेता तिवारी का पिंक फैशन

मां महागौरी को खुश करने के लिए श्वेता तिवारी के इस पिंक लुक को भी कॉपी कर सकती है जहां सिंपल कुर्ता सेट को सिल्क दुपट्टे के साथ कैरी करती नजर आ रही है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसके साथ एक्ट्रेस ने नो एक्सेसरीज और मिनिमल मेकअप ट्राई करती नजर आई हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026