---Advertisement---

Neha Kakkar: 2015 से 2019 तक हिट मशीन बनी यह सिंगर क्या लाइमलाइट से जा रही है दूर! Reddit यूजर ने ऐसा क्या कहा जिसपर लोगों ने Tony Kakkar की ली चुटकी

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को लेकर रेडिट पर एक ऐसा पोस्ट किया गया जिसे लेकर लोग टोनी कक्कड़ का मजाक उड़ाने लगे। आइए जानते हैं क्यों रेडिट यूज़र ने यह कहा कि नेहा अब सिंगिंग दुनिया से लुप्त होती जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Neha Kakkar
Follow Us
---Advertisement---

Neha Kakkar: 2015 से लेकर 2019 तक हर दूसरी फिल्म में नेहा कक्कड़ की आवाज सुनने को मिलती थी। 6 जून को Neha Kakkar अपना जन्मदिन मना रही हैं और यह सच है कि आज भी उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें और उनकी आवाज को किस कदर चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि इस सब के बीच रेडिट पर एक पोस्ट में यह कहा गया कि क्या नेहा कक्कड़ लुप्त होती जा रही है हालांकि यह यूजर की अपनी राय है जिस पर उन्होंने बाकी यूजर्स की सलाह मांगी। ऐसे में लोगों ने नेहा के भाई Tony Kakkar का भी मजाक उड़ाते हुए नजर आए। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Neha Kakkar को लेकर रेडिट यूजर ने जताई ये आशंका

नेहा कक्कड़ के बारे में रेडिट यूजर ने कहा क्या वह लुप्त हो रही है। उनका कहना है कि मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं हूं लेकिन 2015 से 2019 तक उनकी हर दूसरी फिल्म में गाने छाए रहे और लाखों व्यूज बटोरे। फिर 2020 में कुछ गाने आए लेकिन अब उनके भाई के म्यूजिक लेवल से उनके कुछ गाने ही रिलीज होते हैं। क्या उनका टी-सीरीज के साथ कांटेक्ट खत्म हो गया है या भूषण कुमार के साथ कोई अनबन है। शायद उनकी शादी या कोई और वजह हो। इसके साथ ही रेडिट यूज़र ने यह भी कहा कि उनके उभरने की वजह से श्रेया घोषाल सुनिधि को किनारे कर दिया गया। अब जब यह जोड़ी फिर से उभर रही है तो फिर से नेहा का पतन देखने को मिल सकता है।

नेहा कक्कड़ और Tony Kakkar का मजाक उड़ाते हुए क्या बोले रेडिट यूजर्स

इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर का कहना है कि अच्छा हुआ कि अब इस तरह की आवाज सुनने को ज्यादा नहीं मिलेगी तो कुछ लोगों का कहना है कि सुनिधि और श्रेया के सामने Neha Kakkar कुछ भी नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि टोनी कक्कड़ की वजह से नेहा कक्कड़ को मुंह की खानी पड़ गई। हालांकि एक यूजर ने कहा कि शायद पिछले 2 सालों में यह सबसे अच्छी बात हुई है अब समय आ गया कि हम उनकी आवाज से मुक्त हो जाए। हालांकि रेडिट पर यह पोस्ट 3 साल पुराना है जो अब चर्चा में है। हालांकि यह सब सोशल मीडिया यूजर्स की अपनी अपनी प्रतिक्रिया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026