इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बनीं तारक मेहता फेम Nehal Vadoliya का बड़ा खुलासा, राजस्थान रॉयल्स के तलाकशुदा क्रिकेटर करते हैं गंदी मैसेज

Nehal Vadoliya: राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर किस तरह से सनसनी मचा गई है और तारक मेहता फेम को क्रिकेटर ने परेशान कर दिया।

Nehal Vadoliya

Photo Credit- Google Nehal Vadoliya

Nehal Vadoliya: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों को किस कदर पसंद है इसमें कोई दो राय नहीं है। शो हर किरदार की अपनी एक जबरदस्त लोकप्रियता है और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। हालांकि इस सबके बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में नजर आ चुकी नेहल वडोलिया सुर्खियों में आ गई है। दरअसल एक पॉडकास्ट में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर को लेकर ऐसा खुलासा करते हुए दिखी जो सुर्खियों में है। कथित तौर पर एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनके स्टेटस पर यह क्रिकेटर कमेंट करने में पीछे नहीं रहते हैं। आइए जानते हैं नेहल वडोलिया ने क्या कहा है जो शॉकिंग है।

Nehal Vadoliya ने राजस्थान रॉयल्स के तलाकशुदा क्रिकेटर को लेकर क्या कहा शॉकिंग

नेहल वडोलिया से जब पॉडकास्ट में पूछा जाता है कि क्या कोई क्रिकेटर्स का ऐसा मैसेज आया है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। ऐसे में एक्ट्रेस जवाब देती है, “नाम ले लूं इतना ज्यादा चर्चित नहीं है। राजस्थान रॉयल्स का है डाइवोर्स हो चुका है।” जब उनसे पूछा जाता है कि आखिर क्या मैसेज आया था तब वह जवाब देती है अभी भी दिखा सकती हूं अभी मैं मैसेज करूंगी तो वह मैसेज करना शुरू हो जाएगा। मुझे बात ही नहीं करनी है। हॉट ब्यूटीफुल चीजें भेजते रहता है।

नेहल वडोलिया ने क्रिकेटर को परेशान होकर किया ब्लॉक

इस दौरान इंटरव्यू में नेहल वडोलिया यह भी कहती है कि हमेशा मैसेज आते रहता है। मैं जब बोलती हूं कि क्यों मैसेज करते हो मुझे बात नहीं करनी है तो थोड़े दिन बंद हो जाएगा और फिर वापस वही स्टेटस पर मैसेज आ जाएगा। अब मैंने ब्लॉक ही कर दिया है। नेहल वडोलिया के इस खुलासे को जानने के बाद लोग हैरान है और कमेंट में अलग-अलग क्रिकेटर्स के नाम ले रहे हैं। लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने कहा यह चहल या फिर रियान पराग हो सकता है। हालांकि हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि कमेंट में अलग-अलग क्रिकेटर्स का जिक्र किया जा रहा है।

Exit mobile version