---Advertisement---

Nishaanchi Movie से ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की राह चले अनुराग कश्यप, जानिए ऐश्वर्य ठाकरे की फिल्म किस तरह बनाने आ रही रिकार्ड

Nishaanchi Movie: ऐश्वर्य ठाकरे की निशानची को लेकर अनुराग कश्यप ने क्या कहा आइए जानते हैं। इसके अलावा यह फिल्म जो रिलीज से पहले रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। फिल्म की तकरार जॉली एलएलबी 3 से होने वाली है और यह 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2025 12:57 अपराह्न

Nishaanchi Movie
Follow Us
---Advertisement---

Nishaanchi Movie: अनुराग कश्यप की फिल्म हमेशा ही अलग होती है और उनकी पॉपुलर फिल्मों की बात करते निश्चित तौर पर लिस्ट में गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का नाम शुमार है। हालांकि लंबे समय के बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर के क्रेज को खत्म करने के लिए खुद अनुराग कश्यप निशानची मूवी लेकर आ रहे हैं जिससे ऐश्वर्य ठाकरे डेब्यू करने वाले हैं। वहीं इस सबके बीच फिल्म रिलीज से पहले ही दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और यह कहीं ना कहीं रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं क्यों ऐश्वर्य ठाकरे की अनुराग कश्यप निर्देशित निशानची मूवी को लेकर हो रही है चर्चा।

आखिर क्यों निशानची मूवी बनने में लगा समय

निशानची मूवी को लेकर अनुराग कश्यप ने कहा कि कई अभिनेताओं और स्टूडियो ने रुचि दिखाई, लेकिन स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर मतभेदों के कारण फिल्म में देरी हुई। एक दशक तक का समय लग गया क्योंकि मैं अपनी स्क्रिप्ट में कुछ भी बदलना नहीं चाहता था। नए लोगों के साथ स्टूडियो ढूंढने में भी समय लगा और मैंने हर स्टूडियो का चक्कर लगाए।

Nishaanchi Movie के लिए अनुराग कश्यप ने की काफी मेहनत

अनुराग कश्यप ने निशानची मूवी को लेकर आगे कहा कि”मैं मेलबर्न की फ्लाइट में अमेज़न (प्राइम वीडियो) की तत्कालीन प्रमुख अपर्णा पुरोहित से मिला। उनके पास मुझसे बचने का कोई मौका नहीं था। मैंने उन्हें उड़ान में पढ़ने के लिए स्क्रिप्ट दी वहीं लैंड करने तक बात बन चुकी थी। इतना ही नहीं निशानची मूवी गैंग्स ऑफ़ वासेपुर को अनडू करेगा। निशांची मेरे लिए उस सभी हिंदी सिनेमा की याद दिलाती है जिसे मैंने बचपन से पसंद किया है जैसे 80, 70, 60 के दशक मदर इंडिया, मुगल-ए-आजम, नया दौर।”

निशानची मूवी के पार्ट 2 से पहले बना रही यह रिकॉर्ड

निशानची मूवी को लेकर कहा जा रहा है कि पार्ट 2 का निर्माण जारी है और यह पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। ठीक उसी तरह जैसे गैंग्स ऑफ वासेपुर रिलीज हुई थी। 3 घंटे की अवधि के साथ अनुराग कश्यप की यह अब तक की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है। CBFC सर्टिफिकेट के अनुसार निशानची में कुछ ऐसा है जो इस बात की पुष्टि करता है कि पार्ट 2 पर काम चल रहा है। ऐश्वर्य ठाकरे की निशानची मूवी दो बेटे और एक मां की कहानी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54

सितम्बर 30, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 6

सितम्बर 30, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

सितम्बर 30, 2026

Rajkummar Rao

सितम्बर 30, 2026