---Advertisement---

अनंत की बारात में पहनने के लिए Nita Ambani का घाघरा इतने दिनों में हुआ तैयार, डिजाइनर ने बताया क्या है खास

Nita Ambani: नीता अंबानी की ड्रेस को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सोने और चांदी से बनाई गई यह ड्रेस क्यों है खास, जानिए डिजाइनर ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 6:54 अपराह्न

Nita Ambani
Follow Us
---Advertisement---

Nita Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है और बारात लेकर अपनी बहुरानी को लेने पहुंच चुकी है अंबानी फैमिली। वहीं इस सबके बीच जिसने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली वह है नीता अंबानी जो एक फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर के घागरे में नजर आई। उनका यह घागरा काफी खास है जिसका खुलासा अब हुआ है।कहने में दो राय नहीं है कि नीता अंबानी अपनी रॉयल्टी और क्लास का खास ख्याल रखती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस घागरे में खास जो है चर्चा में और कैसे अपने लुक से फिर सुर्खियों में आई नीता अंबानी।

डिजाइनर ने खोल दी पोल

अपने लुक के साथ हर बार रॉयल और क्लासी एक्सपेरिमेंट करने वाली नीता अंबानी एक बार फिर लोगों के दिलों को चुराने में कामयाब रही। वह भारत की नामी डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर घागरे में नजर आई और ऐसे में आइए जानते हैं क्या रहा इस घागरे की खासियत जिसका खुलासा किया गया है।

क्या है नीता अंबानी की सोच

नीता अंबानी के तस्वीरों को शेयर करते हुए अबू जानी संदीप खोसला ने कैप्शन में लिखा, “अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न की शुरुआत करते हुए नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप घोसला के कस्टम रंगघाट घाघरे में बारात में हिस्सा लेने पहुंची। यह आउटफिट नीता अंबानी के भारतीय कारीगरों को और विश्वसनीय प्रतिभा का जश्न मनाने के दृष्टिकोण को दर्शाती है। साथ ही हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के साथ साझा करती है।”

सोने और चांदी का किया गया खास इस्तेमाल

पीच सिल्क घाघरा विंटेज कांस्य पिंक और पिस्ता ग्रीन रंगों को जोड़ा गया है जिसके साथ नक्शी और सादी गोल्ड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया है जिस पर चांदी के जरदोजी का काम किया गया है और इसे स्वारोवस्की क्रिस्टल के चमत्कार छिड़काव के साथ शानदार ढंग से तैयार किया गया है। यह आउटफिट एक शाही आभा को बिखेरने के लिए काफी है।

इतने दिनों में किया गया तैयार

इसके साथ ही अबू जानी संदीप खोसला ने यह भी कहा कि स्वदेश के मास्टर कारीगरों विजय कुमार और मोनिका मौर्य द्वारा 40 दिनों से अधिक समय में हाथ से तैयार किया गया और इसके साथ पेस्टल कलर के ट्रेडिशनल रंगघाट दुपट्टे को स्टाइल किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026