---Advertisement---

स्टोन वर्क फिट ड्रेस में बलखाती दिखीं Nora Fatehi, सर्दियों में बढ़ा दिया इंटरनेट का पारा

Nora Fatehi: नोरा फतेही फैंस को इंप्रेस करने में कोई मौका नहीं छोड़ती है। लेटेस्ट लुक को देखने के बाद सबकी बोलती बंद हो गई। जंपसूट स्टाइल में नोरा को देख फैंस की निगाहें थम गई और वह कहर बरपाती हुई दिख रही है। उनके लुक से लोग नजर नहीं हटा पा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2023 12:43 अपराह्न

nora fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: डांसिंग क्वीन और ग्लैमरस एक्ट्रेस नोरा फतेही को अपने हुस्न से घायल करने के लिए खास वजह की जरूरत नहीं है। वह अपने लुक से सबको दीवाना बना देती है और डांसिंग दिवा कोई मौका नहीं छोड़ती है। यह बात सच है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा फतेही ड्रेसिंग सेंस में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं और कैमरे पर कातिलाना अंदाज दिखाकर हर बार फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। इस बीच लेटेस्ट लुक में नोरा कुछ ऐसा ही कमाल करती हुई नजर आई। आइए देखते हैं क्या है लुक में खास।

नोरा की ड्रेस पर लोगों की टिकी निगाहें

नोरा फतेही के इस लुक की बात करें तो उन्होंने स्टोन वर्क जंपसूट को कैरी किया है जो फुल स्लीव स्टाइल में है। फुल राउंड नेक इस ड्रेस में नोरा की खूबसूरती देखने लायक है। टाइट फिट इस ड्रेस में वह परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई और बेज कलर में वह किसी हुस्न की परी से कम नहीं नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने टाइट प्रिंटेड स्कार्फ को अपने हाथ में कैरी कर अलग टच दे रही है। जहां तक उनके इस लुक के साथ मेकअप की बात करें तो वह भी काबिले तारीफ है।

सटल मेकअप में दिल लूट रही नोरा

नोरा फतेही के मेकअप की बात करें तो वह हमेशा की तरह सटल मिनिमल मेकअप में नजर आई। न्यूड लिपस्टिक में वह अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। मिडिल पार्टेड सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल में नोरा काफी जंच रही है और फैंस की निगाहें अटक गई। इस लुक में एक्ट्रेस लोगों को घायल करने में तो कामयाब हुई लेकिन कैप्शन ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया। दरअसल नोरा ने इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “स्कूल में सबसे खराब, खेल में सबसे खराब क्षमा करें प्रिय लेकिन मेरी गली में कोई नहीं है।” कुछ मिनट में एक्ट्रेस के इस लुक्स को काफी लाइक्स मिल रहे हैं और अब तक 83000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026