Nora Fatehi: संजय दत्त के साथ सरके चुनर कंट्रोवर्सी को लेकर नोरा फतेही लगातार विवादों में है। वहीं इस सब के बीच रेडिट के एक पोस्ट में कुछ ऐसा कहा गया जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है। क्या वाकई भारत से भेजने की प्लानिंग हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फैंस को तगड़ा झटका लगा और वह इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक गाना जिसका लिरिक्स शायद नोरा फतेही को समझ भी नहीं आया था। इस गाने को लेकर उनके साथ साजिश का वह खुद पर्दाफाश कर चुकी हैं। इस तक के बीच आखिर लेटेस्ट कंट्रोवर्सी क्या है।
क्या है Nora Fatehi को लेकर लेटेस्ट कंट्रोवर्सी जो हिला देगा दिमाग
रेडिट पर इसे लेकर पोस्ट किया गया और इसके साथ ही लिखा गया कि “कल ही मैंने यह कहा था वह चाहते हैं कि उसे देश से निकाल दिया जाए। नोरा फतेही की भारत की कहानी शायद अब खत्म हो जाए। बस उम्मीद करता हूं कि ऐसा ना हो।” इसके साथ ही इस बात की जानकारी दी गई कि नोरा फतेही को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है जो वकीलों के एक समूह में गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की है कि नारा का वर्क परमिट रद्द कर दिया जाए और उनके हालिया गाने सरके चुनर तेरी सरके के चलते उन्हें भारत से वापस भेज दिया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ एक अथॉरिटी को नहीं भेजा गया था। इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक सेवा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग को भी संबोधित किया गया था।
नोरा फतेही ने सफाई देकर फैंस को किया था हैरान
नोरा फतेही ने बीते दिन विवाद को लेकर बात करते हुए कहा था कि उनसे हिंदी लिरिक्स के लिए मूव्स नहीं करवाए गए थे। रिलीज के बाद उन्हें इसका पता चला। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनका पूरा करियर दांव पर लगा हुआ है। फैंस के साथ बातचीत में नोरा फतेही ने कहा कि आगे से वह इस बात का ध्यान रखेंगी और कोशिश करेंगी कि उनके साथ उनके फैंस का दिल न टूटे।
यह सच है कि पिछले लंबे समय से आइटम सॉन्ग के मामले में नोरा फतेही अपने फैंस को दीवाना बना रही है और डांसिंग से सबका दिल जीत लेती है। वहीं दूसरी तरफ सरके चुनर कंट्रोवर्सी को गंभीरता से उठाया जा रहा है। आगे यह देखने वाली बात होगी कि आखिर नोरा फतेही को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।
