Nora Fatehi: केडी द डेविल का ‘सरके चुनर तेरी सरके‘ को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी जारी है और इसे लेकर संजय दत्त और नोरा फतेही को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। गाने के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं इस सब के बीच इस पर रवि किशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। चौतरफा हो रहे बवाल के बीच डायरेक्टर की पत्नी रक्षिता ने टिप्पणी करते हुए क्यों चोली के पीछे जैसे आईकॉनिक सॉन्ग को घसीटते हुए दिखी है। आइए जानते हैं इसे लेकर लेटेस्ट कंट्रोवर्सी उसकी वजह से नोरा फतेही चर्चा में है।
रवि किशन ने Nora Fatehi के गाने का किया विरोध
दरअसल रवि किशन ने नोरा फतेही के गाने सरके चुनर को लेकर निंदा करते हुए कहा कि “समाज में ऐसे गानों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। धुरंधर ने बिना अश्लीलता के हजारों करोड़ का बिजनेस किया। कोई भी अश्लीलता जो हमारी संस्कृति और मूल्यों को ठेस पहुंचाती है उस पर रोक लगा देनी चाहिए। इस देश में बिजनेस के लिए किसी गाने को प्रमोट करने के लिए ऐसी चीज नहीं लानी चाहिए मैं इसका विरोध करता हूं।”
Nora Fatehi को ट्रोल कर रहे लोगों पर क्या बोली डायरेक्टर की पत्नी
इस सबके बीच डायरेक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक पोस्ट करते हुए विरोध पर जवाब दिया है। नोरा फतेही के गाने को लेकर उन्होंने लिखा, “हां हां मैंने सब देखा है। मुझे पता है तुम लोग मुझे रैंडम लोगों की पोस्ट में टैग कर रहे हो। सच तो यह है कि मुझे पता है कि क्या लिखा है। मुझे पता है कि क्या हो रहा है। मेरा स्टैंड कि मैं इसके पक्ष में हूँ या खिलाफ, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
जब पीलिंग्स, ड्रीमम वेकअपम, चोली के पीछे, या ऐसे सैकड़ों गाने आए, तो सब ठीक लगा। जब एक पूरी फिल्म आई जिसमें बताया गया कि एक्टर्स ने पूरी फिल्म में सिर्फ सेक्सुअल इंटरकोर्स के बारे में बात की, तो सब ठीक लगा। लेकिन एक गाना बड़ी खबर बन गया। अभी भी सही नहीं ठहरा रहा बस पूछ रहा हूं ताकि मैं यह समझ सकूं।”
एक गाने से नहीं किया जा सकता राइटर को जज
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “एक गाने का मतलब यह नहीं है कि वह एक बुरा राइटर है या सब कुछ गिमिक्स के लिए करता है? गलत। सिर्फ इसलिए कि कुछ फिल्में दूसरों की तरह अच्छा नहीं करतीं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह एक बुरा मेकर है… गलत। क्या तुम्हें उससे सवाल करने का हक है? हाँ, तुम्हें उससे पूछने का हक है कि क्यों। क्या तुम्हें उसे गाली देने का हक है? नहीं, तुम्हें नहीं है। जब तुम उसे गाली देते हो या जैसे कोई रैंडम लेडी बुरी तरह से यह कहकर थूकती है कि यह पर्सनल था?”
वहीं सरके चुनर कंट्रोवर्सी के बाद इस गाने को हटा दिया गया है लेकिन आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है जिस पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड पर लगाम की बात की है।
