---Advertisement---

शादी के लिए लहंगा या गाउन नहीं, सिंपल साड़ियां पहन छा गईं Sonakshi Sinha, देखते ही लोग बोले “गॉर्जियस”

Sonakshi Sinha ने Zaheer Iqbal के साथ अपनी शादी के लिए लहंगा या गाउन नहीं बल्कि, सिंपल साड़ियों को चुना है। चलिए जानते हैं उनमें क्या खास है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 24, 2024 11:05 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: जी हां अब हर किसी का इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनियां बन गई हैं। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होती शादी की तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया है। यहीं आपको बता दें सोनाक्षी ने अपनी शादी के लिए किसी लहंगा या गाउन लुक को नहीं बल्कि सिंपल साड़ी लुक को चुना है। चलिए उनके साड़ी लुक और डिटेलिंग पर एक नजर डालते हैं।

Sonakshi Sinha ने शादी में पहनी मां की 44 साल पुरानी साड़ी और ज्वैलरी

आपको बता दें फैंस की लाडली सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े लम्हे यानी शादी के पल को और भी खास बनाने के लिए अपनी मां की 44 साल पुरानी ऑफ व्हाइट थ्रेड एम्ब्रोईडेड साड़ी पहनी। यही नहीं आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, एक्ट्रेस ने मां की 44 साल पुरानी साड़ी ही नहीं बल्कि मां की वेडिंग ज्वैलरी भी वेयर की। इस बात में कोई दो राय नहीं कि, सोनाक्षी अपनी मां की वेडिंग साड़ी और ज्वैलरी में बला सी हसीन दिख रही हैं और लोगों को भी उका यह लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस का सेकंड लुक भी है कमाल

सोनाक्षी सिन्हा के फर्स्ट वेडिंग लुक के बाद उनका सेकंड वेडिंग लुक भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने पहले लुक की तरह सेकंड लुक से भी फैंस का दिल जीत लिया है। इसी के साथ बता दें एक्ट्रेस ने अपने दूसरे वेडिंग लुक के लिए रेड बनारसी साड़ी के साथ फ्लैट जूड़ा, माथे पर सिंदूर और रेड चूड़ा कैरी किया। इसी के साथ बताते चलें, एक्ट्रेस की इस साड़ी को RAW MANGO द्वारा डिज़ाइन किया गया है और इसकी कीमत 79,800 बताई जा रही है। अपने इस साड़ी लुक को और भी हसीन बनाने के लिए एक्ट्रेस ने कुंदन की ज्वैलरी को वेयर किया।

एक्ट्रेस का वेडिंग लुक देख दीवाने हुए फैंस

सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग लुक का उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और जैसे ही उनका वेडिंग लुक सामने आया वह उनकी जमकर तारीफें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने उनकी तारीफ की और लिखा “गॉर्जियस” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा “ब्यूटीफुल ब्राइड।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14

जुलाई 3, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7

जुलाई 3, 2026

Aamir Khan

जुलाई 3, 2026

Baby Do Die Do Review

जुलाई 3, 2026

Taylor Swift

जुलाई 3, 2026

Salman Khan

जुलाई 3, 2026