---Advertisement---

Nirahua नहीं बल्कि Pawan Singh के साथ Amrapali Dubey का Stage Romance Song है सबसे ज्यादा वायरल, यूट्यूब पर हैं 615 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Song: Nirahua नहीं Pawan Singh के साथ दिया Amrapali Dubey ने सबसे रोमांटिक गाना। Stage Romance Song राते दिया बुताके लोगों को आया है खूब पसंद।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 1, 2024 3:12 अपराह्न

Bhojpuri song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri song: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में रोमांटिक गानों का काफी चलन है। भोजपुरी के बड़े एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) , खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua ) ने कई सुपरहिट रोमांटिक गाने दिए हैं। इन सभी सितारों की हिट जोड़ियां भी रही हैं। इन हिट जोड़ियों में एक नाम जो सबसे चर्चा में रहता है वो है आम्रपाली दुबे और निरहुआ। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, आम्रपाली ने सबसे सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग (Romantic Song) निरहुआ के साथ नहीं बल्कि पावर स्टार पवन सिंह के साथ दिया है। इस गाने को बोल हैं..राते दिया बुताके (Rate Diya Butake) हैं। इस गाने को आए वैसे तो 6 साल हो चुके हैं। लेकिन इस गाने का जलवा अभी भी कायम है।

राते दिया बुताके Bhojpuri Stage Romance Song यूट्यूब पर मचा रहा बवाल

Video credit Wave Music

आम्रपाली दुबे और आम्रपाली दुबे के राते दिया बुताके भोजपुरी गाने को Wave Music पर 17 नवंबर 2017 को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 615 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 17 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं 1 लाख 16 हजार से ज्यादा इस पर कमेंट आ चुके हैं। ये एक Stage Romance Song है। इसे पब्लिक के बीच फिल्माया गया है। गाने में आम्रपाली ने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है। वहीं, पवन सिंह बनियान और जींस में नजर आ रहे हैं। इस गाने में आम्रपाली अपनी सुहागरात के बारे में पवन सिंह को बता रही हैं। इन दोनों के बीच पिछली रात की चर्चा हो रही है। इसे सुनकर वहां पर मौजूद ऑडियन्स काफी झूम रही है।

Bhojpuri song झूमने पर कर देगा मजूबर

राते दिया बुताके (Rate Diya Butake) गाना भोजपुरी फिल्म सत्या का है। इसे पवन सिंह और इंदू सोनाली ने मिलकर गाया है। म्यूजिक छोटू बाबा का है। वहीं, इसे सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स झूमने पर मजबूर कर देने वाला है। यही वजह है कि, इतने साल गुजर जाने के बाद भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026