---Advertisement---

Prabhas या Deepika Padukone नहीं, Kalki 2898 AD के ट्रेलर में Amitabh Bachchan से इंप्रेस हुए फैंस, बोले “भाई साहब अमिताभ…

Kalki 2898 AD का ट्रेलर देख फैंस Prabhas या Deepika Padukone नहीं Amitabh Bachchan की धमाकेदार परफॉर्मेंस से इंप्रेस हो गए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 11, 2024 12:09 अपराह्न

Kalki 2898 AD
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म Kalki 2898 AD का धकामेदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन,अब इस धांसू ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में फिल्म को देखने के लिए भी एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म में दीपिका, प्रभास ही नहीं बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की एक्टिंग भी काफी शानदार है। फैंस को अमिताभ बच्चन का यह नया अवतार इतना पसंद आया है कि हर कोई उनकी जमकर तारीफें कर रहा है।

Kalki 2898 AD में फुल एक्शन के साथ दिख रहे हैं अमिताभ बच्चन

वैसे तो बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी और शानदार फिल्में की है, अपने एंग्री यंग मैन के किरदार से तो आज भी जाने जाते हैं। और अब एक बार फिर फैंस के फेवरेट अमिताभ बच्चन फुल एक्शन मूड में दिख रहे हैं दरअसल, कल्कि 2898 एडी में बिग बी फुल एक्शन वाला किरदार निभाते और शानदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर देख अमिताभ बच्चन से इंप्रेस हुए फैंस

जैसे ही ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया, लोगों को कल्कि 2898 एडी का यह धांसू ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आया। ट्रेलर देखने के बाद लोग दीपिका या प्रभास की नहीं अमिताभ बच्चन की भी जमकर तारीफें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “भाई साहब.. अमिताभ सर छा गए..क्या लुक है…ओल्ड इज गोल्ड।” वहीं दूसरे ने लिखा “अमिताभ सर का अश्वत्थामा रूप रोंगटे खड़े कर देने वाला है।” यहीं एक ने तो कमेंट किया “ओ गॉड, 82 साल की उम्र में भी अमिताभ सर का एनर्जी लेवल..वाह।”

इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी फिल्म

कल्कि 2898 एडी के धांसू ट्रेलर के बाद हर कोई फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको बता दें, प्रभास, कमल हसन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म को 27 जून 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मई 25, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 10

मई 25, 2026

Ghis Ghis Ghis Song

मई 25, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

मई 25, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026