---Advertisement---

Omar Lulu ने उत्पीड़न के आरोपों का खंडन करते हुए कहीं ये बात, तो ये है पूरा माजरा

Omar Lulu: उमर लुलु के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया और ऐसे में निर्देशक ने कुछ ऐसा कहा है जो हर किसी को हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Omar Lulu
Follow Us
---Advertisement---

Omar Lulu: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए निर्देशक उमर लुलु की बात करें तो उनकी फिल्मों को लोग कुछ इस कदर पसंद करते हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन इस सब के बीच उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा क्योंकि एक युवा अभिनेत्री की तरफ से उनके खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। केरल पुलिस ने निर्देशक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस सब के बीच निर्देशक ने अपनी सफाई में कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। या लोगों को चौंका देने के लिए काफी है फिलहाल जांच जारी है और सच्चाई जानने के लिए लोग भी इंतजार करने लगे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

इस धारा के तहत मामला दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के पास पहले इस शिकायत को लेकर गई लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद नेदुंबसेरी पुलिस स्टेशन में जांच जारी है। रिपोर्ट की माने तो पुलिस की तरफ से निर्देशक पर भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोप दर्ज किया गया है हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

निर्देशक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जांच के बाद क्या होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है लेकिन निर्देशक ने जो बताया वह हर किसी को हैरान कर देने के लिए काफी है। निर्देशक के मुताबिक यह आरोप निजी दुश्मनी की वजह से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि एक समय पर उनकी एक्ट्रेस के साथ गहरी दोस्ती थी लेकिन दोस्ती कम होने के बाद एक्ट्रेस नाराज हो गई और इसी की वजह से उसने पुलिस में या यह दर्ज की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दोस्ती छूटने की वजह से ही वह इस तरह की शिकायत लेकर आई है। पिछले 6 महीने से उनका एक्ट्रेस के साथ कोई लेना देना नहीं है और वह संपर्क में भी नहीं है।

केस में सस्पेंस बरकरार

उमर लुलु के इस बयान से एक बार फिर हलचल मच गई की क्या सिर्फ नीचे दुश्मनी की वजह से और फिल्मों पर इसका असर पड़े इसलिए एक्ट्रेस ने यह आरोप लगाया है। लेकिन जांच के बाद इस बात का खुलासा हो जाएगा कि आखिर सच्चाई क्या है लेकिन इस केस में फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।

इंडस्ट्री में बनाई है अपनी पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो उमर लुलु कई फिल्में दे चुके हैं जो हमेशा याद रहेगी। निर्देशक की लिस्ट में हैप्पी वेडिंग, ओरु अदार लव, धमाका जैसी फ़िल्में है। वहीं उन्हें बिग बॉस मलयालम सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026