---Advertisement---

OMG 2: ‘भोले बाबा’ बनकर छा गए Akshay Kumar, इस दिन फैंस देख सकेंगे दमदार टीजर

OMG 2: 2012 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ को फैंस ने काफी पसंद किया था। लोग इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और वहीं अब इंतजार खत्म हुआ और 11 साल बाद एक बार फिर ‘ओएमजी 2’ को लेकर अक्षय वापसी कर रहे हैं। फैंस के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 2:17 अपराह्न

omg 2
Follow Us
---Advertisement---

OMG 2: 2012 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ को फैंस ने काफी पसंद किया था। लोग इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और वहीं अब इंतजार खत्म हुआ और 11 साल बाद एक बार फिर ‘ओएमजी 2’ को लेकर अक्षय वापसी कर रहे हैं। फैंस के बीच लगातार बज बरकरार है। जहां बीते दिनों अक्षय कुमार ने पोस्टर को शेयर किया था वहीं अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने इंटेंस लुक से फैंस को रूबरू करवाया है। यह बात सच है कि लोग इस वीडियो को देख अक्षय की फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो में अक्षय कुमार का अंदाज काफी अलग है। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

वीडियो में भस्म लगाकर नजर आए अक्षय

अक्षय ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें वह माथे पर भस्म और जटा को बांधे हुए अपने भोले बाबा अंदाज से लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। इस बात में दो राय नहीं है कि यह वीडियो काफी जबरदस्त है जिसके जरिए अक्षय इस बात को बखूबी बयां कर रहे हैं कि वह इस दमदार किरदार में फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

वीडियो देख यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

‘ओएमजी 2’ की बात करें तो अक्षय की इस फिल्म को लेकर लोग भी काफी उम्मीद कर रहे हैं। जहां एक तरफ उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं वहीं माना जा रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “यह फिल्म 500 करोड़ कमाएगी।” एक और यूजर ने कहा, “हर हर महादेव।” वहीं सोशल मीडिया पर हर हर महादेव के नारे लगाए जा रहे हैं।

‘ओह माय गॉड’ से अलग है ‘ओएमजी 2’

गौरतलब है कि ‘ओएमजी 2’ में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी की नजर आने वाले हैं। लोग इस सिक्वल के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।bआपको याद होगा कि ‘ओह माय गॉड’ में अक्षय भगवान कृष्ण बनकर लोगों के बीच चर्चा में आ गए थे। बता दें, यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026