---Advertisement---

OMG 2 Teaser: भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए पंकज त्रिपाठी, आस्तिक और नास्तिक के खेल में अक्षय की एंट्री देख झूमे फैंस

OMG 2 Teaser: 11 साल बाद अक्षय कुमार भोलेनाथ बन कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। ‘ओएमजी 2‘ का टीजर जारी किया गया है जिसे देख लोगों के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। वीडियो को देख लोग अक्षय और पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और इस वीडियो पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2023 11:40 पूर्वाह्न

OMG 2
Follow Us
---Advertisement---

OMG 2 Teaser: 11 साल बाद अक्षय कुमार भोलेनाथ बन कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। ‘ओएमजी 2‘ का टीजर जारी किया गया है जिसे देख लोगों के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। वीडियो को देख लोग अक्षय और पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और इस वीडियो पर मजेदार एक्शंस मिल रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि जिस तरह टीजर का लोग इंतजार कर रहे थे वैसे में यह एक बार फिर तहलका मचाने के लिए काफी है। माना जा रहा है कि अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब होगी। आइए देखते हैं क्या खास है इस टीजर में।

यहां देखें टीजर:-

टीजर है मजेदार और ट्विस्ट से भरपूर

टीजर से कहानी की साफ झलक देखने को मिलती है। इस फिल्म की कहानी आस्तिक भक्त कांतिशरण मुत्गल की है जो अपनी जिंदगी में यह भरोसा रखता है कि जब भी उसे भगवान की जरूरत पड़ेगी तो वह उसे जरूर मिलेंगे। वहीं इस टीजर में अक्षय की एंट्री जब होती है तो वह कहते हैं, “रख विश्वास तू है शिव का दास।” वहीं इस टीजर की शुरुआत pankaj त्रिपाठी की आवाज से होती है। टीजर में आप देखेंगे कि आस्तिक भक्त की जिंदगी में परेशानी आती है तो वह शिव भक्ति में लीन हो जाता है अब ऐसे में अक्षय कुमार भगवान भोलेनाथ के किरदार में नजर आते हैं और धरती पर आते हैं। वह अपने भक्तों की तकलीफों को कैसे दूर करेंगे यह देखना वाकई दिलचस्प है।

लोगों की बढ़ गई फिल्म को लेकर बेचैनी

बता दे कि ‘ओएमजी 2’ अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड यानी ओएमजी का दूसरा पार्ट है जो 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आए थे वही परेश रावल अहम भूमिका में थे। हालांकि इस बार सिक्वल में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं भोलेनाथ के किरदार में अक्षय को देखने के लिए लोग बेकरार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026