Operation Sindoor: भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री करेंगे पाकिस्तान के परमाणु झूठ का पर्दाफाश, लोगों ने क्यों की डायरेक्टर बदलने की मांग

Operation Sindoor: विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ भूषण कुमार पाकिस्तान का पर्दाफाश करने के लिए तैयार है और फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ लोग क्यों डायरेक्टर बदलने की मांग करने लगे। पहलगाम अटैक के बाद आखिर यह फिल्म क्या कमाल दिखाएगी देखना दिलचस्प होने वाला है।

Operation Sindoor

Photo Credit- Google Operation Sindoor

Operation Sindoor: पहलगाम अटैक को लेकर रातोंरात भारत की तरफ से पाकिस्तान को मजा चखाने के लिए जिस ऑपरेशन की लोगों को कानो कान खबर नहीं हुई और इसकी सफलता ने भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। अब इसी महान घटना पर फिल्म बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इसकी ऑफिशियल पुष्टि कर दी गई है। सोशल मीडिया पर विवेक रंजन अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने फैंस को सरप्राइज देते हुए पर्दा उठाया है। आइए जानते है ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या है डीटेल्स जो भारतीयों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि फैंस डायरेक्टर बदलने की मांग कर रहे हैं।

इस किताब पर आधारित होने वाली है विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म

दरअसल विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x के जरिए दी और कहा कि भूषण कुमार और मैं ऑपरेशन सिंदूर के लिए हाथ मिलाया है। यह एक ऐसी कहानी है जिसमें उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी और पाकिस्तान के परमाणु झूठ का पर्दाफाश किया। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टिनी’ ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है।

सच्ची घटना पर आधारित होगी ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद की कहानी और इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की कई विंग्स के साथ मिलकर की गई गहरी, ग्राउंड-लेवल रिसर्च के आधार पर, यह कहानी असलियत से ली गई है। ऑपरेशंस इंदौर फिल्म को लेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा यह शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि उसका सामना करने के लिए: फैक्ट्स के साथ, साफगोई के साथ, और सिनेमा के जादू के साथ।

Operation Sindoor के लिए इस डायरेक्टर का लोगों ने किया जिक्र

वहीं ऑपरेशन सिंदूर के अनाउंसमेंट को देखने के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री के पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।जहां लोगों का कहना है कि डायरेक्टर के तौर पर आदित्य धर को रखना चाहिए क्योंकि विवेक रंजन अग्निहोत्री की कहानी बोरिंग होती है। यूजर का कहना है कि जैसा कि आप देख सकते हैं कि वह आपसे बेहतर स्क्रिप्ट बना रहे हैं शायद युवा पीढ़ी का इनपुट आपके प्रोजेक्ट में मदद कर सकता है। हालांकि यह सिर्फ लोगों की अपनी राय है जहां कुछ फ्रेंड्स इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड दिख रहे हैं।

 

 

Exit mobile version