---Advertisement---

O’Romeo Box Office Collection Day 5 खत्म हुआ ‘ओ रोमियो’ का सफर! जानें क्यों टिकट विंडो पर फूल रही शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की सांसे?

O'Romeo Box Office Collection Day 5: तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन ही बुरा हाल हो गया ह। फfल्म के कलेश्क्शन में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 18, 2026 11:30 पूर्वाह्न

O'Romeo Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

O’Romeo Box Office Collection Day 5:  ‘ओमकारा’ , ‘हैदर ‘और ‘डेढ़ इश्किया’ जैसी बॉलीवुड फिल्म बना चुके विशाल भारद्वाज को लगता है कि, इस बार झटका लग गया है। दरअसल, उनकी 13 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। रिलीज के पांचवें ही दिन मवूी ने दम तोड़ दिया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस लव स्टोरी से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन मंगलवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है।

O’Romeo Box Office Collection Day 5 में आयी गिरावट के कारण

ओ रोमियो का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। फिल्म अभी तक भारत में 34 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 50 करोड़ तक पहुंच गया है।  शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म को अब तक सबसे बड़ा झटका मंगलवार को लगा है। फिल्म की कमाई गिरते-गिरते  3 करोड़ पर पहुंच गई है।  कलेक्शन के आंकड़ों को देखकर अब सवाल उठने लगे हैं कि, क्या सच में फिल्म की जो हाइप रिलीज से पहले थी वो इस पर खरी नहीं उतर रही है?  या फिर ना के बराबर किया गया प्रमोशन मेकर्स पर भारी पड़ रहा है। कुछ लोगों का तो कहना है कि, शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग में कुछ खास नहीं कर सके हैं।  वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस लव स्टोरी से मेकर्स को इतनी ज्यादा उम्मीद थी कि, उन्हें लगा था ये साल की सबसे बड़ी हिट बनेगी। आपको बता दें, इस मूवी के लिए शाहिद कपूर ने 45 करोड़ की फीस चार्ज की है।

‘ओ रोमियो’ की कहानी क्या है?

ओ रोमियो की स्टोरी एक गैंगेस्टर की है जो, सुपारी देने आयी महिला के प्यार में इतना खो जाता है कि, वो किलर से रोमियो बन जाता है। इसके बाद ये कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक्शन, लव , धोखे  और बदले का कॉकेटल है। इसमें लीड रोल में तृप्ति डिमरी , शाहिद कपूर हैं। वहीं, तमन्ना भाटिया,  विक्रांत मैसी , नाना  पाटेकर के साथ अविनाश तिवारी हैं। फिलहाल मूवी का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026