---Advertisement---

Oscars 2026 Nominations: फाइनल में होमबाउंड का हुआ पत्ता साफ तो करण जौहर का टूटा दिल, अब इन ग्लोबल फिल्म और स्टार्स पर रहेगी नजर

Oscars 2026 Nominations: ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन्स से होमबाउंड की पारी खत्म हो गई है और ऐसे में करण जौहर ने इस पर रिएक्ट किया। आइए जानते हैं आखिर नॉमिनेशन में फाइनल जगह किन फिल्मों और स्टार्स ने बनाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 23, 2026 12:40 अपराह्न | Updated: जनवरी 23, 2026 1:48 अपराह्न

Oscars 2026 Nominations
Follow Us
---Advertisement---

Oscars 2026 Nominations: ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन भारतीय फैंस के लिए भी काफी एक्साइटिंग था क्योंकि नीरज घायवान निर्देशित फिल्म होमबाउंड को इसमें जगह मिली थी। फाइनल नॉमिनेशन में धमाका दिखने में नाकामयाब रही और ऑस्कर 2026 नॉमिनेशंस के लिए से बाहर हो चुकी है। यह निश्चित तौर पर भारतीय फैंस और इंडस्ट्री के लिए दुख से कम नहीं है लेकिन इस सबके बीच करण जौहर ने एक इमोशनल पोस्ट किया है। वहीं आइए जानते हैं कि आखिर ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन में किन फिल्मों और स्टार्स को देखा जा सकता है।

होमबाउंड के बाद ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन में किसने बनाई जगह

अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी में नामांकन पाने वाली 5 फिल्में ‘द सीक्रेट एजेंट’, ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’, ‘सिरात’ और ‘द वॉयस ऑफ हिंद रजब’ हैं।
वहीं जेम्स कैमरुन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन्स से बाहर हो गई, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसने अरबों की कमाई की थी।

Oscars 2026 Nominations के बाद करण जौहर ने किया इस तरह रिएक्ट

करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी रीपोस्ट की जिसमें लिखा था, “यह दुख की बात है कि ‘होमबाउंड’ फाइनल ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई, यह भारत की अब तक की सबसे बेहतरीन और सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। सच कहूँ तो, यह अब तक बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसकी खूबसूरती, इसके दुख और इसकी उम्मीद के लिए धन्यवाद नीरज घायवान करण जौहर।”

वहीं करण जौहर ने लिखा, “गर्व है!!! लव यू नीरज घायवान हमें अपनी रोशनी में चमकने देने के लिए!” इस पर होमबाउंड डायरेक्टर ने लिखा, “आप मेरे लिए एक मज़बूत सहारा रहे हैं। आपके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। लव यू।”

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशंस में इन्हें मिली है जगह

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)

टिमोथी चालमेट – मार्टी सुप्रीम
लियोनार्डो डिकैप्रियो – वन बैटल आफ्टर अनदर
ईथन हॉक – ब्लू मून
माइकल बी जॉर्डन – सिनर्स
वैगनर मौरा – द सीक्रेट एजेंट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला)

जेसी बकले – हैमनेट
रोज बर्न – इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू
केट हडसन – सॉन्ग सॉन्ग ब्लू
रेनाटा रेइन्सवे – सेंटीमेंटल वैल्यू
एम्मा स्टोन – बुगोनिया

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

एले फैनिंग – सेंटीमेंटल वैल्यू
इंग इब्सडॉटर लिलियास – सेंटीमेंटल वैल्यू
एमी मैडिगन – वेपन्स
वुन्मी मोसाकू – सिनर्स
टेयाना टेलर – वन बैटल आफ्टर अनदर

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

बेनिसियो डेल टोरो – वन बैटल आफ्टर अनदर
जैकब एलोर्डी – फ्रैंकनस्टीन
डेलरोय लिंडो – सिनर्स
शॉन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर
स्टेलन स्कार्सगार्ड – सेंटीमेंटल वैल्यू

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

क्लो झाओ – हैमनेट
जोश सफ्डी – द स्मैशिंग मशीन
पॉल थॉमस एंडरसन – वन बैटल आफ्टर अनदर
जोआचिम ट्रायर – सेंटीमेंटल वैल्यू
रयान कूगलर – सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

बुगोनिया
F1
फ्रैंकनस्टीन
हैमनेट
मार्टी सुप्रीम
वन बैटल आफ्टर अनदर
सीक्रेट एजेंट
सेंटीमेंटल वैल्यू
सिनर्स
ट्रेन ड्रीम्स

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म

द सीक्रेट एजेंट – ब्राजील
इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट – फ्रांस
सेंटीमेंटल वैल्यू – नॉर्वे
सिरात – स्पेन
द वॉयस ऑफ हिंद रजब – ट्यूनीशिया

15 मार्च को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड समारोह पर टिकी हैं जब दुनिया देखेगी कि आखिर कौन सी फिल्म और एक्टर किस कैटेगरी में बाजी मारते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026