---Advertisement---

पद्म श्री Darshanam Mogilaiah का इलाज के दौरान हुआ निधन, टॉलीवुड फिल्म बालाग़म से मिली थी लोकप्रियता, इस वजह से थे ‘किन्नरा’ नाम से प्रसिद्ध

Darshanam Mogilaiah ने ईलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, लंबे समय से किडनी समस्या से थे पीड़ित। साल 2022 मे पद्म श्री से हुए थे सम्मानित।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 19, 2024 1:22 अपराह्न

Darshanam Mogilaiah
Follow Us
---Advertisement---

Darshanam Mogilaiah: किन्नरा मोगिलैया के नाम से प्रसिद्ध कलाकार दर्शनम मोगिलैया (Darshanam Mogilaiah) ने 19 जून को अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। लंबे समय से किडनी समस्या मे पीड़ित दर्शनम मोगिलैया ने गुरुवार को वारंगल के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली और दूनिया को अलविदा कह दिया। बता दे कि साल 2022 में भारत सरकार ने दर्शनम मोगिलैया को पद्म श्री से सम्मानित किया था। साथ ही उन्होने टॉलिवुड फिल्म बालागम से लोगों के बीच प्रसिद्धि पाई थी। लोगो के बीच दर्शनम मोगिलैया ‘किन्नरा’ नाम से भी काफी लोकप्रिय है।

Darshanam Mogilaiah इस वजह से थे ‘किन्नरा’ नाम से प्रसिद्ध

जानकारी के लिए बता दे दर्शनम मोगिलैया (Darshanam Mogilaiah) किन्नरा नाम के एक आदिवासी संगीत यंत्र को बजाने वाले चंद लोगो में से एक थे। यही कारण है उन्हे लोगो के बीच किन्नरा मोगिलैया के नाम से भी जाना जाता है। संगीत में उनके असीम योगदान के लिए उन्हे साल 2022 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद वो आम लोगो की नज़र में आए थे। तेलंगाना सरकारा ने उनके सम्मान के तौर पर 1 करोड़ रुपय की राशी भी दी थी।

फिल्म बालागम के निर्देशक और तेलंगाना सरकार उठा रहें थे ईलाज का खर्चा

बता दे कि फिल्म बालागम के निर्देशक और तेलंगाना सरकार दर्शनम मोगिलैया (Darshanam Mogilaiah) के ईलाज का खर्चा उठा रहे थे. उन्हे कुछ समय पहले ही तीहाड़ी मजदूरी करते हुए देखा गया था। जिसके बाद उनसे पुछने पर ये बात सामने आई थी कि उनके पास खाने के भी पैसे नही है जिसके कारण उन्हे ये काम करना पड़ रहा। साथ ही उन्होने बताया था कि पारिवारिक जरुरतों में उनके 1 करोड़ रुपय खर्च हो गए। जिसके बाद तेलंगाना सरकार ने उनके ईलाज का खर्चा उठाया था। उनके निधन की खबर पर नेताओं ने दुख जताया है।

Also Read: https://www.dnpindiahindi.in/entertainment/meena-ganesh-said-goodbye-to-the-world-at-the-age-of-80-got-recognition-from-the-films-najanum-and-karumadikuttan/553250/

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News