---Advertisement---

फ्लोरल प्रिंट एथनिक ड्रेस में बलखाती नजर आई Palak Tiwari, फेस्टिव वाइब्स के साथ स्माइल ने मचाया गदर

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की बेटी फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल वाइब्स देती हुई नजर आई। उनके इस लेटेस्ट लुक को देखने के बाद उन्हें फैशन दिवा कहना गलत नहीं है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बात सच है कि पलक न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि क्यूटनेस से भी लोगों के दिल जीत लेती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 6:35 अपराह्न

palak tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के फैशन का वाकई कोई जवाब नहीं है। ट्रेडिशनल और क्यूट लुक को किस तरह कैरी करना है यह पलक तिवारी से बेहतर शायद किसी भी स्टार किड को नहीं पता है। यही वजह है अपनी क्यूटनेस और फैशन सेंस से वह लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है जिसमें वह फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल अंदाज से फैंस को लुभाने की कोशिश करती हुई नजर आई। उनका फैशन और स्टाइल देख लोग मर मिटने के लिए तैयार हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस लुक में।

लॉन्ग ड्रेस में दीवाना बना गई पलक

पलक तिवारी के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इसमें वह एथनिक लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही है। फ्लोरल प्रिंटेड इस ड्रेस में वह बलखाती और मचलती हुई लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। कलरफुल ड्रेस में पलक काफी खूबसूरत नजर आ रही है और फेस्टिव वाइब्स देने के लिए उनका यह लुक परफेक्ट है। वहीं एक्ट्रेस इस क्लिप में अपनी अलग-अलग झलक दिखा रही हैं। जहां तक उनके इस लुक की बात करें तो वह दुपट्टे को लहराती हुई नजर आई।

एथनिक लुक में इस तरह मिला खास टच

इस एथनिक ड्रेस को पलक तिवारी बेल्ट के साथ कैरी कर रही हैं और इसे खास टच देती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने पिंक मैचिंग बैंगल्स, कान में बड़े झुमके और सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल से इस लुक को कंप्लीट कर रही है। मिनिमल ग्लोइंग मेकअप और मस्कारा लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। एक्ट्रेस का यह ट्रेडिशनल अंदाज वाकई काबिले तारीफ है। वह फैशन के साथ-साथ अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बना गई।

चर्चा में रहती हैं पलक

गौरतलब है कि पलक तिवारी सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं एक्ट्रेस सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो पलक सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू कर चुकी हैं वहीं अपकमिंग पाइपलाइन में भी कई प्रोजेक्ट्स है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026