---Advertisement---

कैसे फुलेरा में बनराकस का सामना करेंगे चुनाव में हारे हुए प्रधान जी, Panchayat 5 का इंतजार है तो जानें कहानी और रिलीज पर एक्सक्लूसिव अपडेट

Panchayat 5: दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनने वाली वेब सीरीज के लिए अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इसे लेकर क्या खुलासा हुआ है। आखिर यह कब स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है और इसकी कहानी क्या होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2026 11:42 पूर्वाह्न

Panchayat 5
Follow Us
---Advertisement---

Panchayat 5: देश के सबसे चर्चित वेब सीरीज की बात करें तो निश्चित तौर प्राइम वीडियो की पंचायत लोगों के लिए सबसे खास है। फैमिली कॉमेडी ड्रामा जो फुलेरा नामक एक गांव के घूमती है। इस कहानी को लोगों से खूब प्यार मिला है और इस सब के बीच पंचायत 5 की वापसी हो रही है क्योंकि जिस हूक प्वाइंट पर वेब सीरीज खत्म हुई थी इसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वहीं इस सबके बीच अब मेकर्स ने पंचायत 5 को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और यह भी बताया कि आखिर यह कब तक रिलीज हो सकती है।

क्या है पंचायत 5 की रिलीज तारीख

दरअसल पंचायत 5 के डायरेक्टर दीपक मिश्रा इस बारे में बात करते हुए नजर आए । इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी एडिटिंग प्रक्रिया चल रही है रिलीज तारीख एक्जेक्टली फाइनल नहीं है अक्टूबर नवंबर के आसपास हो सकता है। ऐसे में इतना तो तय है कि एडिटिंग प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है लेकिन जिस तरह से डायरेक्ट ने इसे लेकर अपडेट दिया वह फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है।

क्या होगी पंचायत 5 की जबरदस्त कहानी

इसके साथ ही पंचायत 4 में बनराकस की पत्नी क्रांति देवी प्रधान के चुनाव को जीत चुकी हैं। अब ऐसे में पंचायत 5 में आगे की कहानी क्या होने वाला है इस पर लोगों की नजरे हैं। इस बारे में बात करते हुए पंचायत 5 के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने कहा, “सब की जिंदगी आगे बढ़ेगी इलेक्शन तो हो गए प्रधान जी हर भी गए हैं लेकिन उसके आगे जिंदगी उनकी कैसे बढ़ रही है। बाकी कैरेक्टर्स की जिंदगी किस तरह से दूसरी तरफ मोड़ ले रही है। एक हारा हुआ प्रधान कैसे अब फुलेरा में चलता है क्या करता है इस पर कहानी होने वाली है।” उन्होंने कहा, “सब की कहानी में ग्रोथ है सचिव जी की कहानी अब आगे बढ़ेगी।”

क्या Panchayat 5 के साथ कहानी हो जाएगी खत्म

इसके अलावा दीपक मिश्रा ने पंचायत 5 के फैंस को एक और तोहफा दिया है क्योंकि उन्होंने यह बता दिया कि यह फाइनल नहीं है बल्कि कहानी अभी और भी आगे बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि पंचायत खत्म हो जाएगी। यह खत्म नहीं है। यह फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026