---Advertisement---

Paresh Rawal: यूरिन पीने से लेकर Hera Pheri 3 विवाद तक! Akshay Kumar से पंगे लेने के अलावा भी खुलेआम झमेले में कई दफा फंस चुके हैं एक्टर

Paresh Rawal: परेश रावल के लिए हेरा फेरी 3 छोड़ना ही नहीं यूरीन पीने को लेकर बयान के साथ-साथ अक्षय कुमार को लेकर दी गई टिप्पणी भी भारी पड़ा है। आइए जानते हैं उनके टॉप 5 विवाद जो रहा है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Paresh Rawal
Follow Us
---Advertisement---

Paresh Rawal: परेश रावल फिल्हाल हेरा फेरी 3 को लेकर विवादों में है जहां अक्षय कुमार को लेकर यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि वे बाबू भैया पर कानूनी शिकंजा कसने वाले हैं। हेरा फेरी 3 को छोड़ने वाले एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 30 मई उनके लिए काफी स्पेशल है। ऐसे में आइए जानते हैं Hera Pheri 3 छोड़ने को लेकर चर्चा में रहने वाले Paresh Rawal आखिर किन वजह से पहले भी फजीहत का सामना कर चुके हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि अपने टूटे हुए पैर को ठीक करने के लिए वह हर दिन यूरिन का सेवन करते थे। इसके अलावा फिलहाल हेरा फेरी 3 कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं।

यूरिन पीने को लेकर क्या बोले थे Paresh Rawal

परेश रावल ने कहा था कि एक समय पर उनका पैर टूट गया था और ऐसे में उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपना काम कैसे कंटीन्यू करेंगे। इस दौरान उन्होंने हर दिन सुबह अपनी पहली यूरिन का सेवन कर वह पहले की तरफ फिट और फाइन हो गए। Paresh Rawal के इस बयान को लेकर काफी विवाद भी हुआ था और लोग उन्हें करने में पीछे नहीं रहे थे

Paresh Rawal Controversy में Hera Pheri 3 है फिल्हाल चर्चा में

हेरा फेरी 3 कंट्रोवर्सी की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक प्रोमो शूट करने के साथ-साथ साइनिंग अमाउंट लेने के बाद हेरा फेरी 3 फिल्म से टीम को बिना बताए परेश रावल ने किनारा कर लिया। इसकी वजह से मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अक्षय कुमार को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बात बिगड़कर कोर्ट तक पहुंच चुकी है।

Akshay Kumar संग रिश्ते पर परेश रावल हुए थे मुखर

अक्षय कुमार के साथ दोस्ती पर Paresh Rawal ने संभाल उठाया था। दरअसल लोगों को यही लगता था कि वे एक दूसरे के दोस्त हैं लेकिन परेश रावल ने इस बात से साफ इनकार करते हुए कहा था कि वह सिर्फ उनके कलीग है कोई दोस्त नहीं है। इसकी वजह से काफी विवाद हुआ था और कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया था।

बंगालियों के मछली खाने पर हुए थे बेबाक

2022 के गुजरात चुनाव के दौरान Paresh Rawal को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था जहां उन्होंने बंगालियों के मछली खाने की आदतों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से उन्हें इसके बाद उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि उनका इशारा सिर्फ गैर कानूनी बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों के लिए था। दरअसल परेश ने कहा था कि “गैस सिलेंडर महंगा है लेकिन ये सस्ता हो जाएगा। लोगों को रोजगार भी मिल जाएंगे लेकिन क्या होगा जब रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी आपके आस-पास रहने लगेंगे जैसा दिल्ली में हो रहा है। तब आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?”

अरुंधति रॉय पर ट्वीट कर फंसे थे परेश रावल

2017 में Paresh Rawal ने एक ट्वीट अब x पर कहा था कि लेखिका अरुंधति रॉय को कश्मीरी पत्थरबाजों की जगह अरुंधति राय को सेना की जीप के सामने बांधा जाना चाहिए। बाद में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बचाव करने की बात कर परेश रावल ने पलड़ा झाड़ने की कोशिश की थी लेकिन आज भी परेश रावल के विवादों में यह शामिल है। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर लिया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026