---Advertisement---

इंतजार हुआ खत्म! Parineeti Chopra और Raghav Chadha की इस दिन होगी सगाई, जानिए कितने मेहमान होंगे शामिल

Parineeti Chopra Raghav Chadha: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तारीख सामने आई है। कपल इस हफ्ते सगाई करने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फ़ैल रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2023 5:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड की गलियारों से लेकर राजनीतिक दुनिया में फिलहाल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी काफी चर्चा में है। रुमर्ड कपल पब्लिकली हर दिन नजर आ रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर दोनों लगातार ट्रेंड में हैं। कभी डिनर डेट तो कभी एयरपोर्ट पर साथ दिख चुके यह कपल लोगों के बीच चर्चा में आने का एक मौक़ा नहीं छोड़ रहे हैं। यह बात भी सच है कि लोग इस कपल को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें साथ देखकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच एक बड़ी खबर एक बार फिर काफी चर्चा में है और सगाई की तारीख से लेकर गेस्ट को लेकर भी खुलासे हो रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

सगाई में इतने लोग होंगे गेस्ट

सूत्रों की माने तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तारीख 13 मई यानी शनिवार को तय मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि इस खास दिन के लिए राघव और परिणीति काफी खुश हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस सगाई फंक्शन में करीब 150 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा जो क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेम्बर्स होंगे। नए रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यह सगाई दिल्ली में होने वाली है। कपल की फंक्शन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Celebs Controversy: सलमान से लेकर प्रियंका तक ने गुस्से में दिया था फैंस की बदतमीजी पर मुंहतोड़ जवाब, एक ने तो सरेआम जड़ा थप्पड़

कब हो रही है शादी

राघव और परिणीति की शादी को लेकर फिलहाल यही कहा जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक सात फेरे ले सकते हैं। अभी हाल ही में कपल को लेकर यह खबर आई थी कि दोनों अक्टूबर अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है क्योंकि अपने-अपने काम में कपल व्यस्त चल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं परिणीति

जब से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है परिणीति और राघव काफी चर्चा में हैं। कपल अब आए दिन कैमरे पर नजर आते हैं और हर बार छा जाते हैं। अभी हाल ही में इस रुमर्ड कपल को आईपीएल मैदान पर स्पॉट किया गया जहां दोनों काफी क्लोज नजर आए। इस दौरान दोनों साथ में फैंस से रूबरू हुए। वहीं हाल ही में जब परिणीति और राघव से शादी को लेकर सवाल किया गया तो दोनों चुप रहे और मुस्कुराकर पैपराजी से रूबरू हुए।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Health Tips: जानलेवा साबित हो सकता है अत्याधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन, नुकसान जानकार रह जाएंगे दंग!

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026