---Advertisement---

शादी के बाद रैंप वॉक के लिए इस तरह तैयार हुई थी Parineeti Chopra, BTS वीडियो में दिखाई अनदेखी झलक

Parineeti Chopra: हाल ही में परिणीति चोपड़ा रैंप वॉक पर नई नवेली दुल्हन बनाकर उतरी थी। इसके बाद लोगों की निगाहें उनकी खूबसूरती पर अटक गई। फैशन और स्टाइल के मामले में परिणीति का कोई जवाब नहीं था। वहीं अब बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती हुई एक्ट्रेस नजर आ रही है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 1:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: आप सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के बाद परिणीति चोपड़ा लगातार लाइमलाइट में है। वहीं परिणीति हाल ही में लेक्मे फैशन वीक में अपना जलवा दिखाती हुई नजर आई। इस दौरान वह साड़ी लुक से मानो तबाही मचा रही थी।हालांकि अब उन्होंने एक बीटीएस वीडियो को शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती हुई दिखी। मेकअप करते समय परिणीति चोपड़ा अपनी टीम के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आई और इस दौरान खुद को अर्धांगिनी कहकर मजे ले रही थी। अब किस तरह नई नवेली दुल्हन बनी परिणीति रैंप वॉक पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हुई इसका बीटीएस वीडियो चर्चा में है।

इस तरह रैंप वॉक पर उतरी परिणीति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लैक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर बन रैंप वॉक करने वाली परिणीति कह रही है कि यह उनकी शादी के बाद फर्स्ट रैंप वॉक है। इस दौरान वह नई नवेली दुल्हन बनने की कोशिश में हर संभव मेहनत करती नजर आई। इस दौरान आई मेकअप से लेकर फेस मेकअप और ड्रेसिंग स्टाइल तक का खास ख्याल रख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वह फेस मेकअप को कंप्लीट करती है। वहीं बाद में आई मेकअप और बाद में साड़ी को स्टाइल कर ज्वेलरी की डिमांड करती हैं। एक्ट्रेस पहले डायमंड चोकर को कैरी करती है और उसके बाद डबल लेयर नेक पीस को।

साड़ी में दिलकश अंदाज

जहां तक परिणीति के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ओलिवरी क्रीम कलर की साड़ी को लॉन्ग केप के साथ पेयर करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस अपने लुक को पिक चूड़ा और सिंदूर से कंप्लीट कर रही हैं और उनके चेहरे पर साफ खुशी दिखाई दे रही है।

परिणीति ने बताई ख्वाहिश

वीडियो में परिणीति चोपड़ा हर एक चीज का खास ख्याल रख रही है। वहीं वह मांग भरकर सिंदूर लगाती है और खुद को अर्धांगिनी कहती है। वह टीम के साथ जमकर मस्ती कर रही है और इस दौरान कहती है कि वह किसी कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहती है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि परिणीति चोपड़ा फिलहाल लाइमलाइट में आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment