---Advertisement---

बधाई हो, Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई की तारीख आई सामने! इस दिन रिंग्स एक्सचेंज कर सकते हैं कपल

Parineeti Chopra Raghav Chadha: आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा वह नाम है जो फिलहाल अपनी शादी और डेटिंग की वजह से लाइमलाइट में हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की सगाई की तारीख भी तय हो गयी है और कपल जल्द ही रिंग एक्सचेंज कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2023 11:29 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा वह नाम है जो सोशल मीडिया पर फिलहाल अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया और तब से उनके अफेयर्स की खबरें लाइमलाइट में है। परिणीति को कई दफा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों की फैमिली शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। खैर लगातार उड़ रही अफवाहों के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हैं। बीते दिनों यह खबर आई थी कि कपल की रोका सेरेमनी हो गयी है और अब दोनों सगाई और शादी की तैयारी में है। ऐसे में अब सगाई की तारीख भी सामने आ गयी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस दिन हो सकती है सगाई

इंडिया टुडे के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि परिणीति और राघव 13 मई को सगाई कर रहे हैं। दोनों की सगाई दिल्ली में होने वाली है। अब इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन नए रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे संग इंगेजमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Celebs Controversy: सलमान से लेकर प्रियंका तक ने गुस्से में दिया था फैंस की बदतमीजी पर मुंहतोड़ जवाब, एक ने तो सरेआम जड़ा थप्पड़

जब शादी की तारीख आई थी सामने

अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा था कि परिणीति और राघव की रोका सेरेमनी हुई थी जिसमें केवल फैमिली के लोग मौजूद थे। इतना ही नहीं यह भी कहा गया था कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी करने वाले हैं और दोनों को फिलहाल शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। सूत्र ने कहा था, “परिणीति और राघव का रोका हो चुका है जो एक इंटिमेट सेरेमनी में संपन्न हुआ। दोनों की इसी साल अक्टूबर के अंत तक शादी की प्लानिंग है। दोनों फिलहाल अपने-अपने काम में काफी व्यस्त हैं और उन्हें शादी की जल्दबाजी नहीं है।”

चर्चा में हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

गौरतलब है कि जब से दोनों साथ में नजर आए थे तभी से दोनों की शादी की खबरें चर्चा में है। हालांकि कपल की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन सूत्रों की माने तो दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं। कपल कई दफा इस बारे में परोक्ष रूप से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। परिणीति और राघव को सोशल मीडिया पर कई नामी चेहरे बधाई भी दे चुके हैं जिसमें गायक हार्डी संधू और आप नेता संजीव अरोड़ा का नाम शामिल है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment