---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर शुरू हुई प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारी, दुल्हन की तरह सजा दिल्ली और मुंबई में आशियाना

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बहुत जल्द शादी करने के लिए तैयार है और उनके घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जी हां, एक्ट्रेस का मुंबई वाला घर जगमगा उठा है तो राघव के भी दिल्ली स्थित घर को सजाया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होने लगे हैं और लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 12:12 अपराह्न

Parineeti Chopra-Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: जल्द परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के हमसफर बन जाएंगे। दोनों की शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में इस खास दिन के लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बताने के लिए काफी है। दरअसल परिणीति चोपड़ा का मुंबई में घर सज गया है तो दिल्ली में राघव का बंगला भी सजाया जा रहा है। अब ऐसे में यह तो तय है कि दूल्हा-दुल्हन के घर सज गए हैं तो जल्द बारात भी निकल जाएगी। कहा जा रहा है कि प्री-वेडिंग फंक्शंस दिल्ली में भी होंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

दिल्ली और मुंबई में भी होने वाले हैं फंक्शन

गौरतलब है कि रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि 24 सितंबर को उदयपुर में परिणिति और राघव की शादी होने वाली है। इस ग्रैंड वेडिंग की तैयारी जोरों से चालू है। वहीं प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक की डेट और टाइम सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। ग्रैंड वेडिंग से पहले कुछ फंक्शंस दिल्ली और मुंबई में भी होने वाले हैं और इसके लिए कपल के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

प्री-वेडिंग की तैयारियां शुरू

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर को येलो लाइट से पूरी तरह सजाया जा रहा है। वहीं प्री वेडिंग फंक्शंस के लिए राघव चड्ढा का घर भी सज रहा है। वैसे तो यह शादी उदयपुर में होने वाली है लेकिन कहा जा रहा है कि प्री वेडिंग फंक्शंस यानी मेहंदी और हल्दी दिल्ली में आयोजित होने वाली है।

यहां जानें वेडिंग से लेकर प्री-वेडिंग डेट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में लीला पैलेस होटल में शादी के बंधन में बनने वाले हैं। इस दौरान फैमिली और नजदीकी फ्रेंड्स मौजूद रहेंगे। वहीं चूड़ा सेरेमनी के साथ 23 सितंबर को सुबह 10 बजे फंक्शंस की शुरुआत होगी। बाद में लंच के बाद संगीत सेरेमनी होने वाली है जो 90 की थीम पर आधारित है। 24 सितंबर को दोपहर परिणीति और राघव एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे तो शाम को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि करीब 6:30 बजे विदाई होगी और 30 सितंबर को चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026