---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: रिसेप्शन पार्टी को लेकर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली और चंडीगढ़ में नहीं बल्कि यहां जश्न मनाएंगे कपल!

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद लोगों की नजरे उनकी रिसेप्शन पार्टी पर है। सोशल मीडिया पर तमाम खबरें भी वायरल हो रही है। पहले कहा जा रहा था कि यह पार्टी दिल्ली और मुंबई में होने वाली है। इसके अलावा कपल चंडीगढ़ में भी जश्न मनाएंगे। लेकिन अब इस सब के बीच यह खबर आ रही है कि एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी को ही कपल होस्ट करेंगे। मुंबई में होने वाले इस रिसेप्शन की तारीख भी बताई जा रही है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 27, 2023 8:03 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शाही अंदाज में सात फेरे ले चुके हैं। वहीं शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल एक दूजे के हो गए हैं लेकिन जश्न का माहौल अभी भी जारी है। जहां शादी के बाद परिणीति ससुराल यानी दिल्ली आ चुकी है वहीं अब लोगों की नजरे कपल की वेडिंग रिसेप्शन पर है। कहा जा रहा था कि कपल एक नहीं बल्कि तीन रिसेप्शन देने वाले हैं लेकिन इस सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है और एक बार फिर सस्पेंस बरकरार है।

मुंबई में इस तारीख को हो सकती है पार्टी

पहले यह कहा जा रहा था कि परिणीति और राघव चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी देंगे लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो चंडीगढ़ में नहीं बल्कि मुंबई में यह पार्टी होने वाली है।परिणीति और राघव के रिसेप्शन पार्टी में जहां कपल के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो कपल सिर्फ एक रिसेप्शन ही होस्ट करेंगे और यह मुंबई में होगा। अगर तारीख की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह पार्टी 4 अक्टूबर को होगी हालांकि इस बारे में अभी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

क्या है चंडीगढ़ रिसेप्शन कार्ड की सच्चाई

Parineeti Chopra Raghav Chadha

पहले यह कहा जा रहा था कि कपल एक चंडीगढ़ में रिसेप्शन होस्ट करेंगे तो दूसरा दिल्ली में लेकिन फिलहाल परिणीति और राघव ने इसे कैंसिल कर दिया है। यहां तक कि चंडीगढ़ से रिसेप्शन का एक कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में था जिसमें तारीख 30 सितंबर बताई जा रही थी। इसे लेकर दावा किया जा रहा था कि यह रिसेप्शन कार्ड है और इसके मुताबिक 30 सितंबर शनिवार को ताज चंडीगढ़ में कपल अपने ग्रैंड रिसेप्शन की पार्टी देने वाले थे। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कब और कहां कपल देते हैं रिसेप्शन और कहां होगी यह पार्टी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment