---Advertisement---

आखिर किस मजबूरी में Parineeti Chopra-Raghav Chadha ने पोस्टपोन किया हनीमून, कपल यहां बिताएंगे क्वालिटी टाइम

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि कपल हनीमून पर नहीं जाएंगे और उन्होंने इसे पोस्टपोन कर दिया है। दरअसल काम की मजबूरी की वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 28, 2023 5:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फिलहाल वह न्यूली मैरिड कपल है जो चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अपनी शादी के बाद फिलहाल दिल्ली यानी राघव के घर पर फैमिली के साथ एंजॉय कर रहे हैं। उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने के बाद परिणीति सीधे अपने ससुराल आ गई है। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ लेकिन इस सब के बीच परिणीति और राघव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, कहा जा रहा है कि हर न्यूली मैरिड कपल की तरह शादी के तुरंत बाद परिणीति और राघव हनीमून पर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इसे पोस्टपोन कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है वजह।

इस वजह से हनीमून पर नहीं जाएंगे परिणीति-राघव

रिपोर्ट की माने तो परिणीति चोपड़ा फिलहाल ससुराल में राघव की फैमिली और अपने पति के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। ऐसे में कपल बाद में हनीमून का प्लान करेंगे। इसके अलावा काम में कुछ मजबूरी होने की वजह से भी कपल ने यह फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो परिणीति कुछ दिन तक अपने ससुराल में रहने के बाद काम पर लौटेंगी क्योंकि बहुत जल्द उनकी फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं राघव चड्ढा की बात करें तो उनके पास भी काफी काम है और वह बिजी हैं। दरअसल संसद में शीतकालीन सत्र नवंबर और दिसंबर में शुरू होने वाला है जिसकी वजह से काफी काम है और ऐसे में राघव फ्री नहीं हैं।

पहले रिसेप्शन पार्टी को कर चुके हैं कैंसल

काम और कमिटमेंट्स की वजह से कपल को यह फैसला लेना पड़ा और फिलहाल वे अपने हनीमून को पोस्टपोन कर चुके हैं। लव बर्ड्स बहुत जल्द अपने हनीमून को एंजॉय करते हुए नजर आएंगे। वहीं बीते दिन यह खबर आई कि उन्होंने दिल्ली और चंडीगढ़ वाले रिसेप्शन को कैंसिल कर दिया। वे अब एक ही रिसेप्शन मुंबई में देने वाले हैं। फिलहाल मुंबई में होने वाली इस पार्टी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज में नजर आने वाली है। फिल्म 6 अक्टूबर को दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026

Leave a Comment