---Advertisement---

Parineeti Chopra: शादी की खबरों के बीच अब किस रहस्य से पर्दा उठाएगी एक्ट्रेस ? फैंस को देंगी बड़ा सरप्राइज़

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा के इसी महीने शादी करने की ख़बरें मीडिया में चल रही हैं। इसी बीच अब परिणिती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके फ़ैन्स के लिए किसी सरप्राइज़ की बात की है। इस सरप्राइज़ क्या है इस पर से पर्दा वह 5 सितंबर को हटाने वाली हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 4, 2023 9:51 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: मीडिया में इन दिनों परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चा ज़ोरों पर है। दोनों ने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए एक दूसरे से सगाई की थी। वहीं अब अभिनेत्री के जल्द शादी करने की खबरें सुनने में आ रही हैं। इसी बीच परी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लहंगा पहने दिख रही हैं। 

Parineeti Chopra ने शेयर किया ऐसा रहस्यमय वीडियो 

दरअसल सोमवार को Parineeti Chopra ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो वैसे तो धुंधला है मगर इसमें अभिनेत्री की थोड़ी बहुत झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में परिणिती सफ़ेद मूर्तियों से सजे कमरे में काले रंग का शिमरी लहंगा पहने खड़ी दिख रही हैं। उनके गले में एक हाल भी नजर आ रहा है। वीडियो में अभिनेत्री ने किसी सरप्राइज़ की बात की है जिसपर से वह 5 सितंबर यानी मंगलवार को पर्दा उठाएंगी। वीडियो में Parineeti Chopra ने बताया है कि वह इस खास सरप्राइज़ पर काफ़ी समय से काम कर रही हैं।  

फैंस ने लगाए ज्वैलरी ब्रांड लॉन्च करने के कयास

Parineeti Chopra के इस वीडियो को देखकर उनके फ़ैन्स सोच में पड़ गए हैं कि आख़िर अभिनेत्री ऐसे किस रहस्य से पर्दा उठाने वाली हैं। इसी बीच कुछ फैंन्स ने अभिनेत्री के इस सरप्राइज़ को लेकर कई अटकलें लगा रहे हैं। एक यूज़र ने अभिनेत्री की इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा “ज्वैलरी बाय परी”। दूसरे यूज़र ने लिखा ‘ज्वेलरी में नया लॉन्च”। वहीं तीसरे यूज़र ने कॉमेंट किया “आप एक ज्वेलरी ब्रांड लॉन्च कर रही हैं”। 

इसके साथ ही आपको बता दें कि Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तारीख़ को मीडिया से छुपाकर रखा है। दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राघव और परिणीति 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों बाक़ी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की तरह ही राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026