---Advertisement---

Pati Patni Aur Panga: ‘मेरी मजबूरी है…’ Rocky Jaiswal को Munawar Faruqui ने कहा ‘हैंडसम’ तो Hina Khan ने ली चुटकी, क्यों पति को एक्ट्रेस ने दी धमकी

Pati Patni Aur Panga: पति पत्नी और पंगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें रॉकी जयसवाल और हिना खान के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है। जहां रॉकी जायसवाल की चुटकी लेने में हिना खान भी पीछे नहीं रही। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2025 3:53 अपराह्न

Pati Patni Aur Panga
Follow Us
---Advertisement---

Pati Patni Aur Panga: मुनव्वर फारुकी की को होस्टिंग और सोनाली बेंद्रे होस्टेड शो पति पत्नी और पंगा 2 अगस्त से शुरू होने के लिए तैयार है। इस सब के बीच एक के बाद एक मजेदार प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें रियल लाइफ कपल के बीच की बॉन्डिंग दिखाई जा रही है। हालांकि इस सबके बीच Munawar Faruqui ने रॉकी जयसवाल को हैंडसम कहकर चुटकी ली तो हिना खान भी पीछे नहीं रही। आखिर क्यों एक्ट्रेस ने खुलेआम पति को धमकी दे दी। आइए जानते हैं मजेदार प्रोमो वीडियो जो आपकी एक्साइटमेंट को बढ़ा सकता है। Pati Patni Aur Panga जोड़ियां का रियलिटी चेक फिलहाल सुर्खियों में है।

Pati Patni Aur Panga में मुनव्वर फारुकी संग हिना खान ने ली रॉकी जायसवाल की चुटकी

रॉकी जयसवाल और Hina Khan के इस पति पत्नी और पंगा वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, “हिना का वॉकी टॉकी नहीं हिना का रॉकी टाकी। वीडियो में Munawar Faruqui कहते हैं रॉकी हैंडसम भाई कैसे हो। इस पर रॉकी जयसवाल कहते हैं यह दूसरा इंसान है जिसने मुझे हैंडसम कहा। इसके बाद उनका इशारा हिना खान की तरफ था। ऐसे में सब हंसने लगते हैं तो मुनव्वर फारुकी कहते मेरे को तो स्क्रिप्ट में लिखा गया था और इस पर हिना कहती है कि मेरी मजबूरी है।

Hina Khan ने पति को दी क्यूट धमकी

Pati Patni Aur Panga में पहुंचे रॉकी जायसवाल से सोनाली बेंद्रे पूछती है कि हिना की दो बातें जो बाकी दुनिया से अलग है। इस पर रॉकी मजे लेते हुए कहते हैं अच्छी। इस पर हिना खान कहती है, “देखो पंगा वाले शो में है।” इस दौरान Hina Khan को लेकर प्यार जताने में भी रॉकी जयसवाल पीछे नहीं रहते हैं और वह कहते हैं कि हिना खान सुपरस्टार है इस बात की फीलिंग उन्हें 13 साल पहले ही हो गई थी जब वह पहली बार हिना से मिले थे। ऐसे में Munawar Faruqui कहते हैं गरीब आदमी मन में शादी कर चुका होता है। ऐसे में सब हंस पड़ते हैं।

पति पत्नी पंगा के इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026