‘बैठकर पहाड़ नहीं खाया…’ डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने को लेकर Patralekhaa का उड़ा मजाक, हेटर्स को राजकुमार राव की पत्नी ने लताड़ा

Patralekhaa: राजकुमार राव की पत्नी के शरीर के बनावट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करने लगे जिसका जवाब देते हुए उन्होंने हेटर्स की बोलती बंद कर दी। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Patralekhaa

Photo Credit- Google Patralekhaa

Patralekhaa: हाल ही में मां बनी राजकुमार राव की पत्नी को बीते दिन स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्हें कुछ लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है निश्चित तौर पर बेटी के जन्म के बाद बढे ही के बारे में खुद पत्रलेखा ने बताया जो नेचुरल है लेकिन इसे जिस तरह से सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया। यह निश्चित तौर पर उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। ऐसे में हेटर्स को अपने अंदाज में फटकार लगाई ह। राजकुमार राव की पत्नी ने जिस तरह से उन सभी लोगों को आड़े हाथों लिया है जिन्होंने वेट गेन को लेकर उनका मजाक उड़ाया वह निश्चित तौर पर उनकी बहादुरी को दिखाने के लिए काफी है

पत्रलेखा ने इस तरह से मुखर की आवाज

 

पत्रलेखा ने लिखा, “पैप पेज! मुझे क्या हुआ है!? मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है! हाँ, मेरा वज़न बढ़ गया है, जो आप सबको अजीब लग रहा है। मैंने बैठकर पहाड़ नहीं खाया है, मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है और एक साथ दो फ़िल्में प्रोड्यूस की हैं, जो आसान काम नहीं हैं,” अगर मैं कर सकती, तो मैं ऐसी नहीं होती। लेकिन प्रेग्नेंसी पर मेरे शरीर ने ऐसे ही रिएक्ट किया है। भगवान के लिए, प्लीज़ थोड़ा दयालु बनना सीखो।”

क्यों Patralekhaa के सपोर्ट में आए फैंस

वहीं पत्रलेखा की इस बेबाकी को देखकर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करने लगे हैं और इस तरह किसी महिला का बॉडी शेमिंग करना कुछ फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बावजूद इसके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं लेकिन यह सच है कि उन्हें इस बात से जरा भी परवाह नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर उनके पति राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर में देखा गया था जहां उनका कैमियो नजर आया और इसके साथ ही वह इसे प्रोड्यूस भी की है।

जहां तक बात करें राजकुमार राव और पत्रलेखा की तो लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2021 में शादी रचाई थी। वहीं 15 नवंबर को अपने चौथे वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर उन्होंने अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया जिसका नाम पार्वती पाउल राव रखा गया है।

Exit mobile version