Pawan Singh के साथ बिग बॉस फेम नीलम गिरी का दिखा चांद वाला अंदाज, रोमांटिक तस्वीर ने फैंस को बनाया दीवाना

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार का नीलम गिरी के साथ एक तस्वीर देखने के बाद यूजर्स क्रेज़ी नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।

Pawan Singh

Photo Credit- Instagram Pawan Singh

Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार जो अपने फैंस को दीवाना बना देना बखूबी जानते हैं। इस सबके बीच बिग बॉस 19 नीलम गिरी के साथ उनका एक रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर ने खलबली मचा दी है और पवन सिंह के फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। जहां नीलम गिरी के साथ पवन सिंह की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए यूजर्स एक्साइटेड हैं। ऐसे में आने वाले दिन में किस गाने से धमाका करते हैं यह देखना दिलचस्प हो सकता है जिसे लेकर लोगों की बेताबी बढ़ गई है।

नीलम गिरी के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री देख फैंस हुए क्रेजी

पवन सिंह ने नीलम गिरी के साथ एक फोटो शेयर किया जिसमें वह पिंक कलर की जैकेट शर्ट में नजर आ रहे हैं तो वही नीलम गिरी भी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही है। उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल और पोस्ट देखकर इतना तो तय है कि उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आने वाली है। खास बात यह है कि पीछे चांद का टुकड़ा नजर आ रहा है। वहीं इसके साथ ही कैप्शन में पवन सिंह ने लिखा, “गाने नहीं फिलिंग्स ड्रॉप होने वाली है।”

पवन सिंह को देखने के बाद क्या बोल रहे यूजर्स

इस फोटो को एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। जहां एक यूजर ने कहा पावर स्टार तो एक ने कहा टीआरपी किंग पवन सिंह। एक यूजर ने कहा सुपर तो एक ने लिखा आप दोनों वापस आ रहे हैं यह तो वाकई टीआरपी का कमाल होने वाला है। एक ने कहा फिर वापस आ गया तो एक ने लिखा बवाल होगा। एक यूजर ने कहा नीलम गिरी और आपके लिए तो हर कोई सपना देखा है। बाकी यूजर्स प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन सिंह को राइज एंड फॉल शो में देखा गया था जहां उन्हें काफी पसंद किया गया। वहीं इसके अलावा नीलम गिरी बिग बॉस 19 में नजर आई थी।

Exit mobile version