---Advertisement---

भोले के भक्तों में बजा Pawan Singh का डंका, ‘शंकारा’ गाने को देख बोला यूजर ‘इतिहास याद रहेगा’

Pawan Singh का “Shankara” Song रिलीज कर दिया गया है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसे सुनने के बाद शिव भक्त तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 18, 2025 4:16 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेम का Power Star ऐसे ही पवन सिंह को नहीं कहा जाता है। इनकी आवाज में वो दम है जो बॉलीवुड तक को हिलाने का दम रखती है। एक बार फिर से पवन सिंह छा गए हैं। इसकी वजह है उनका भगवान भोले को समर्पित ‘शंकारा’ गाना। इसका म्यूजिक, लिरिक्स और वीडियो इतना ज्यादा दमदार है कि, सुनने वाले इसे इतिहास रचने वाला सॉन्ग बता रहे हैं। इसके साथ ही उनके रोंगटे भी खड़े हो गए हैं।

Pawan Singh का “Shankara” Song झूमने पर कर रहा मजबूर

“Shankara” Song में Kingstuff ने रैप किया है। वहीं, Ganesh Acharya ने इसे कोरियोग्राफ किया है। गाने का लेवल बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से भी ऊपर लग रहा है।

Watch Video

Video Credit: RD Music & Records

शंकारा गाने की शुरुआत में भगवान शिव की बड़ी सी मूर्ति दिख रही है। जिसके सामने Pawan Singh और Kingstuff एक्ट कर रहे हैं। इस भजन में शानदार रैपिंग के साथ जबरदस्त लिरिक्स डाले गए हैं। इन्हें सुनने के बाद शिवभक्त झूम उठे हैं। शंकारा गाने में पवन सिंह ने बुहत अच्छा डांस भी किया है। उनका ये अंदाज सबसे जुदा है। यही वजह है कि, इस गाने को सुनने के बाद लोगों की आत्मा भी झूम उठी है।

पवन सिंह के शंकरा गाने ने लोगों को छुआ दिल

शंकरा सॉन्ग को RD Music & Records पर 18 अगस्त यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर खबर लिखे जाने जाने तक 2 लाख 10 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 56000 लोगों ने इसे लाइक किया है। Power Star Pawan Singh की आवाज और Kingstuff का रैप सीधे लोगों के दिल को छू रहा है। इस गाने को देखने के बाद एक यूजर लिखता है, ‘युगों युगों तक के लिए अब ये गाना इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया ।’ दूसरा लिखता है, ‘बिना त्योहार के भी पुरी तरह भक्तिमय वातावरण करने की काबिलियत भोजपुरी मे पवन सिंह के सिवाय कोई कर नही सकता।’ तीसरा लिखता है, ‘इतिहास याद रहेगा’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026