Peddi Box Office Collection Day 13: दो हफ्ते भी नहीं चला रामचरण-जाह्नवी का जादू, कमाई में आया भयंकर गिरावट देख मेकर्स पीट लेंगे सिर!

Peddi Box Office Collection Day 13: रिलीज के 13वें दिन रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' की बॉक्स ऑफिस कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। मूवी अपना बजट निकालने के लिए जूझ रही है।

Peddi Box Office Collection Day 13

Picture Credit: Google

Peddi Box Office Collection Day 13: रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी का रिलीज के 13वें दिन बहुत ही बुरा हाल है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पेड्डी एक स्पोर्ट्स इमोशनल ड्रामा मूवी है। जिसने ऑपनिंग डे पर 112 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन इसके बाद इसकी कमाई गिरती चली गई। बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 350 करोड़ है। लेकिन अभी तक ये कमाई नहीं निकाल सकी है।

Peddi Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

राम चरण और जाह्नवी कपूर की मूवी ‘पेड्डी’ ने मंगलवार को 3.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में इस साउथ फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है।पेड्डी का भारत में टोटल कलेक्शन 264.92 करोड़ रुपए है। वहीं, विदेशों में इसने 52.20 करोड़ की कमाई कर ली है। पेड्डी का ओवरसीज टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.20 करोड़ रुपए है। वहीं, इसकी टोटल वर्ल्ड वाइड कमाई 371.12 करोड़ रुपए हो चुकी है। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए है। लेकिन ये अभी बजट निकालने के लिए जूझ रही है। हालंकि फिल्म ने ऑपनिंड डे पर 112 करोड़ की कमाई करके लोगों को प्रभावित किया था। लेकिन मूवी को लेकर हुए विवाद ने इसके कलेक्शन पर पूरा असर डाला है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

पेड्डी फिल्म के गिरते कलेक्शन के कारण

राम चरण की इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने दो हफ्ते खत्म होने से पहले ही नकार दिया है। इसका कारण फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाने के तरीके पर हुए विवाद को माना जा रहा है। जिसके बाद फिल्म को दोबारा एडिट करके रिलीज किया गया । जिसका असर कलेक्शन पर पड़ा। खासकर हिंदी और विदेशी बाजारों में फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा है। जिसके कारण फिल्म अपना बजट निकालने के लिए जूझ रही है।

Exit mobile version