Peddi Box Office Collection Day 9:रामचरण-जाह्नवी कपूर के स्टारडम पर भारी पड़ी दर्शकों की बेरुखी! क्या फ्लॉप होने की कगार पर ‘पेड्डी’? जानें कलेक्शन

Peddi Box Office Collection Day 9:  साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर भारी संकट में फंस गई है। रिलीज के नौवें दिन दर्शकों की भारी कमी देखी गई। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है।

Peddi Box Office Collection Day 9

Picture Credit: Google

Peddi Box Office Collection Day 9:  रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है। रिलीज के 9वें दिन कलेक्शन में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण इसका बजट निकाल पाना भी मेकर्स के लिए चुनौती बनता जा रहा है।  112 करोड़ से ऑपनिंग करने वाली इस साउथ फिल्म का ये हाल होगा, इसकी मेकर्स  और फैंस को भी उम्मीद नहीं थी। वींकेड से पहले जिस तरह से दर्शकों ने बेरुखी दिखाई है वो बहुत ही सोच में डाल देने वाला है। हालंकि मूवी  एक साथ कई विवादों में घिर चुकी है।

Peddi Box Office Collection Day 9 कितना हुआ?

‘पेड्डी’ फिल्म ने शुक्रवार को 6.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 3816 शोज से हुई है। फिल्म की कमाई में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले आठवें दिन ये कलेक्शन 6.30 करोड़ रुपए था।  पेड्डी का बजट 350 करोड़ के आस-पास है। जाह्नवी कपूर और रामचरण की इस मूवी ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 285.98 करोड़ रुपए किया है। वहीं, विदेशों नें इस फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 50 करोड़ रुपए है। भारत में इसका टोटल कलेक्शन 198.70 करोड़ रुपए है। ये एक तेलुगु फिल्म है। इसे 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भी शामिल है। इस बार हिन्दी भाषा में इसे काफी सुस्त रिस्पोंस मिल रहा है।  जिसके कारण इसका कलेक्शन गिर रहा है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस  कलेक्शन क्यों गिर रहा?

पेड्डी फिल्म का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म ने शुरुआती तीन से चार दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है। लेकिन इसके बाद इसकी कमाई गिर गई। इसका एक कारण जाह्नवी कपूर के किरदार पर विवाद और सीन कटना और दोबारा रिलीज करना है। री-एडिटिंग और ट्रिमिंग ने ऑडियंस को निराश किया है। वहीं, कुछ लोग हिन्दी बेल्ट में इसके स्लो कलेक्शन को भी कारण मान रहे हैं। फिलहाल पेड्डी  के लिए 350 करोड़ का भारी-भरकम बजट निकाल पाना ही मुश्किल हो गया है।

 

 

Exit mobile version