Peddi Trailer: राम चरण की फिल्म को लेकर क्यों तीखे व्यंग्य का दौर हुआ शुरू, जाह्नवी कपूर की ड्रेस को देख लोग बोले ‘लॉजिक कहां है’

Peddi Trailer: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आखिर यूजर्स क्या कह रहे हैं और रेडिट यूजर ने क्या राय रखी है। एक्ट्रेस की ड्रेसिंग सेंस से लेकर कहानी तक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Peddi Trailer

Photo Credit- Google Peddi Trailer

Peddi Trailer: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म रिलीज से पहले लगातार ट्रेंड कर रही है। वहीं इस सब के बीच ट्रेलर जारी किया गया और इसे देखने के बाद यूजर्स व्यंग्य करने में पीछे नहीं हैं। यहां तक कि पेड्डी ट्रेलर देखने के बाद लोग जाह्नवी कपूर की ड्रेसिंग सेंस पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि शायद फिल्म कुछ कमाल दिखा पाए लेकिन ट्रेलर देखने के बाद रेडिट यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि आखिर उन्हें क्या चीज पसंद नहीं आई है। आइए जानते हैं रामचरण को लेकर यूजर्स क्या कह रहे हैं।

पेड्डी ट्रेलर को देखने के बाद रेडिट यूजर ने उठाए ये तीखे सवाल

रेडिट यूजर ने अपने पोस्ट में कहा फिल्म से कोई नफ़रत नहीं है लेकिन मैं इसके ट्रेलर से निराश हुआ।

गलत ‘उत्तरा आंध्र’ स्लैंग यानी बोलचाल के लहजे पर उठा सवाल

स्लैंग बहुत ही खराब है। ऐसा लगा जैसे मैंने ‘उत्तरा आंध्र’ स्लैंग का एक भी डायलॉग नहीं सुना। टीज़र में तो वह डायलॉग सही स्लैंग में था, लेकिन ट्रेलर में वह भी नहीं था जिसे देख निराशा हुई।

जाह्नवी कपूर की ड्रेस को लेकर क्यों उठे सवाल

एक एमएलए की बेटी भला इस तरह से ‘एक्सपोज़’ क्यों करेगी और ऐसे कपड़े क्यों पहनेगी? सबसे पहले तो अगर हम यह मान भी लें कि इतना ज़्यादा एक्सपोज़ करना ठीक है तो भी एक एमएलए की बेटी ऐसे कपड़े पहनकर क्यों घूमेगी? इसमें लॉजिक कहां है?

खेल को लेकर क्या हुआ पेड्डी ट्रेलर में खेला

कई सारे खेल सिर्फ़ ज़िला स्तर तक खेलती तो बात समझ में आती। लेकिन सीधे भारतीय स्तर तक खेलना… यह कुछ ज़्यादा ही हो गया।

कहानी को लेकर क्या है रेडिट यूजर का कन्फ्यूजन

फिल्म में क्रिकेट या कुश्ती पर ज़्यादा ज़ोर देना चाहिए था। ज़रा सोचिए, अगर फिल्म में उस खेल के साथ-साथ गांव में होने वाले जातिगत उत्पीड़न को भी दिखाया जाता तो कहानी ज़्यादा दमदार और दिलचस्प होती।

Peddi Trailer में बैकग्राउंड म्यूजिक में क्या है कमी

बैकग्राउंड म्यूज़िक में वह दम नहीं है जबकि टीज़र का म्युजिक तो काफ़ी अच्छा था।

पेड्डी फिल्म को लेकर क्या है रेडिट यूजर की राय

इसके साथ ही रेडिट यूजर ने कहा उम्मीद है कि फिल्म बहुत अच्छी होगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म में कहानी का रुख़ पूरी तरह से बदल जाएगा। राम चरण एक बहुत ही विनम्र इंसान हैं, लेकिन शायद उनकी फिल्म चुनने की दिशा थोड़ी गलत हो रही है। उम्मीद है कि जाह्नवी का एक्सपोज़ करना कहानी का ही एक हिस्सा होगा, न कि सिर्फ़ दर्शकों को लुभाने के लिए किया गया होगा। अभी से कोई राय बनाना जल्दबाज़ी होगी।

बता दे की रामचरण की फिल्म पेड्डी 4 जून 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है जो बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी है।

 

 

 

Exit mobile version