---Advertisement---

Rashmika Mandanna: तीज पर तकते रह जाएंगे लोग, अगर स्टाइल कर लिए रश्मिका के ये बेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स

अगर आप इस तीज पर हूर सी चमकना चाहती हैं तो, आपको Rashmika Mandanna के बेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स जरुर अपनाने चाहिए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 3, 2024 6:12 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने शानदार काम का डंका बजाने वाली रश्मिका मंदाना आज हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को लोग उनकी कमाल एक्टिंग के साथ-साथ हसीन स्टाइलिंग के लिए भी पसंद करते हैं। यहीं आज हम आपके लिए एक्ट्रेस के बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक्स ढूंढ कर लाए हैं, जिसे आप इस तीज पर ट्राई कर सकती हैं। चलिए अब जानते हैं आप रश्मिका के ये लुक्स कैसे क्रिएट कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडर्ड ऑर्गेंजा साड़ी में लगेंगी बवाल

रश्मिका मंदाना की यह एम्ब्रॉयडर्ड ऑर्गेंजा साड़ी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत है। अगर आप इस तीज पर एक परफेक्ट साड़ी लुक चाहती हैं तो, आप रश्मिका के इस एम्ब्रॉयडर्ड ऑर्गेंजा साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बताते चलें अगर आप इसे एक फाइनल टच देना चाहती हैं तो, एक्ट्रेस की तरह साड़ी से मैचिंग बैग कैरी कर सकती हैं।

साटन लहंगा विद ब्रॉड दुपट्टा में आप भी दिखेंगी शाही

रश्मिका मंदाना अपने इस साटन लहंगा विद ब्रॉड दुपट्टा लुक में बेहद अट्रेक्टिव और शाही दिख रही हैं। एक्ट्रेस के लहंगे पर ये डिटेल मिरर वर्क उनके लुक को और भी हसीन दिखा रहा है। एक्ट्रेस के इस लुक से आप तीज के लिए आईडिया ले सकती हैं।

डिटेल वर्क अनारकली भी है खास

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का यह अनारकली लुक भी उनके बाकी ट्रेडिशनल लुक्स की तरह काफी हसीन है। अगर आप इस तीज साड़ी या लहंगा नहीं पहनना चाहती तो, आपको रश्मिका का अनारकली सूट लुक जरुर अपनाना चाहिए।

स्टाइल करें बनारसी शरारा सूट

इन दिनों लोग सूट से ज्यादा शरारा या गरारा सूट पहना पसंद करते हैं। अगर आप इस तीज पर काफी ट्रेंडी दिखना चाहती हैं तो, रश्मिका मंदाना का यह शरारा सूट लुक आपके लिए परफेक्ट है।

फ्लोरल प्रिंट प्लाजो सूट लुक

रश्मिका मंदाना का यह फ्लोरल प्रिंट प्लाजो सूट लुक इस तीज पर आपको भी एक्ट्रेस की तरह ग्लैमरस दिखा सकता है। अगर आप एक्ट्रेस की तरह दिखने का शौक रखती हैं तो, रश्मिका का यह फ्लोरल प्रिंट प्लाजो सूट लुक आपके लिए ही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

The Odyssey Movie Review

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026