Poonam Pandey: पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। वह लोगों को इंप्रेस करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है लेकिन यह बात भी सच है कि उन्हें आए दिन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस बीच बारिश के बीच भी पूनम अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथ में छाता लेकर अजीबोगरीब लुक में पूनम पांडे घूम रही हैं। उन्होंने इस दौरान टैंक टॉप और जोगर्स से लुक को कंप्लीट किया है और पैपराजी के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
छाता लेकर कैमरे पर मस्ती करती दिखी Poonam Pandey, वायरल हुआ वीडियो
