---Advertisement---

स्वैग! Prabhas के जन्मदिन पर The Raja Saab फैंस को क्या मिलेगा तोहफा, न्यू पोस्टर देख फैंस बोले- ‘OG डार्लिंग’

Prabhas: प्रभास के जन्मदिन के मौके से पहले मेकर्स धमाका करने के लिए तैयार हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग 23 अक्टूबर का इंतजार करने लगे लेकिन क्यों आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2024 11:05 पूर्वाह्न

Prabhas
Follow Us
---Advertisement---

Prabhas: साउथ के सुपरस्टार जिनके चाहने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड फैंस का नाम बेशुमार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रभास (Prabhas) द सुपरस्टार की जो अपने स्वैग और एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देते हैं। ऐसे में प्रभास कल यानी 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक जबरदस्त तोहफा मिलने वाला है लेकिन इससे पहले ‘द राजा साब‘ (The Raja Saab) का पोस्टर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। इसके अलावा मेकर्स ने इस बात की घोषणा की है कि 23 अक्टूबर को एक सरप्राइज मिलने वाला है। आइए देखते हैं।

Prabhas के The Raja Saab पोस्टर में क्या है खास

जहां तक प्रभास के इस न्यू पोस्टर की बात करें तो वह स्वैग लुक में छा गए हैं। ओलिव कलर इनर टी-शर्ट के ऊपर वह चेक शर्ट को स्टाइल कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने ब्लैक ट्राउजर से अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान लंबे बालों के साथ डार्क ब्राउन चश्मे में उनका स्वैग देखने लायक है और यही वजह है कि लोग इसे देखने के बाद सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। लोग जमकर इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।

Prabhas के फैंस की The Raja Saab मेकर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “स्वैग को अधिकतम तक बढ़ाया गया और अब आपका जश्न स्टाइल में मनाया जाएगा 23 अक्टूबर को एक शाही दावत का इंतजार है।”

इसके साथ ही टी-सीरीज में इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “शांत स्वभाव और प्रभावशाली उपस्थिति स्वैग के राजा अपने आभा के साथ आपके लिए एक शानदार उपहार लेकर आए हैं। 23 अक्टूबर को राजा के आकार में उनका स्वागत करने के लिए बने रहे।”

देखें Prabhas के The Raja Saab फैंस के रिएक्शन

फैंस को इंतजार है कि आखिर 23 अक्टूबर को मेकर्स क्या सरप्राइज देने वाले हैं लेकिन सोशल मीडिया पर प्रभास ट्रेंड में आ गए हैं। द राजा साब को लोग डार्लिंग बता रहे हैं और सुपरस्टार के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

https://twitter.com/Vikashdhaka077/status/1848564276627124494
https://twitter.com/HyderabadiCult/status/1848588342692110467
https://twitter.com/Gireesh_RCF/status/1848554861790695511

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मई 25, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 10

मई 25, 2026

Ghis Ghis Ghis Song

मई 25, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

मई 25, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026