---Advertisement---

Prabhas: ‘बाहुबली: द एपिक’ से लेकर ‘द राजा साब’ और हनु राघवपुडी की फिल्म तक, स्पिरिट एक्टर की इन मूवी के लिए बेताब हैं फैंस

Prabhas: प्रभास की एक के बाद एक फिल्में सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में है जिसे लेकर फैंस की बेकरारी है। वहीं इस सब के बीच हनु राघवपुडी की फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है जो लोगों के बीच चर्चा में है। आइए जानते हैं लिस्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Prabhas
Follow Us
---Advertisement---

Prabhas: साउथ फिल्मों का बादशाह अगर प्रभास को कहे तो यह कहना गलत नहीं होगा। 23 अक्टूबर को एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में यह दिन उनके फैंस के लिए काफी खास है। उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए प्रभास का जन्मदिन स्पेशल है क्योंकि हनु राघवपुडी की बहुचर्चित फिल्म की टाइटल की घोषणा होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ बाहुबली : द एपिक से लेकर द राजा साब तक को लेकर फैंस इंतजार में हैं। यह सच है कि प्रभास की पाइपलाइन में एक से बढ़कर एक फिल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर रुख बदल सकती है।

हनु राघवपुडी की फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज

माइथ्री मूवी मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कहा, “एक आदमी जिसने युद्ध का अर्थ बदल दिया, उसे प्रभास कहा जाता है। डिक्रिप्शन कल से शुरू होगा, टाइटल पोस्टर।” फिल्म के टाइटल की घोषणा भले ही ना हुई हो लेकिन लोग इसका इंतजार करने लगे। इसे देशभक्तिपूर्ण वॉर ड्रामा बताया जा रहा है।

बाहुबली द एपिक को लेकर भी प्रभास फैंस एक्साइटेड

निर्देशक एसएस राजामौली की चर्चित फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।निश्चित तौर पर फैंस के लिए फिल्म काफी खास होने वाली है। 3 घंटे 44 मिनट की फिल्म को हरी झंडी मिल गई है और जाहिर तौर पर कमाई में जलवा दिखा चुकी बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद बाहुबली एपिक को देखना दिलचस्प होने वाला है।

स्पिरिट को लेकर लोगों में प्रभास का क्रेज

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास नजर आने वाले हैं जिसमें उनके अपोजिट पहले दीपिका पादुकोण दिखाई देने वाली थी। अब इस फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री बताई जा रही है।

सालार 2 भी है प्रभास की अपकमिंग लिस्ट में

सालार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्व नाम से सालार के सिक्वल में प्रवास नजर आने वाले हैं और इसके लिए फैंस हर दिन इंतजार कर रहे हैं। सालार की सफलता के बाद निश्चित तौर पर इसकी कहानी क्या होने वाली है यह देखना खास होगा जिस पर लोगों की नज़रें टिकी हुई है।

द राजा साब से प्रभास देंगे सरप्राइज

9 जनवरी 2026 को प्रभास की द राजा साहब रिलीज होने वाली है। एक के बाद एक रिलीज तारीख को टाले जाने के बाद 2026 की शुरुआत में प्रभास की फिल्म दस्तक दे सकती है। ऐसे में निश्चित तौर पर इस फिल्म के लिए लोगों की बेकरारी है क्योंकि इसमें उनके साथ संजय दत्त नजर आने वाले हैं।

निश्चित तौर पर आने वाला समय प्रभास के चाहने वालों के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि एक के बाद एक बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026