---Advertisement---

सर्वाधिक नेशनल अवॉर्ड पाने वाले Shyam Benegal से प्रधानमंत्री नेहरू ने कही थी ये बात.., 90 की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

Shyam Benegal ने 90 की उम्र में दूनिया को अलविदा कह दिया, 8 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित बेनेगल को प्रधानमंत्री नेहरू ने कही थी ये बात

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 24, 2024 11:19 पूर्वाह्न

Shyam Benegal
Follow Us
---Advertisement---

बेहतरीन निर्देशन और पात्रों की पकड़ के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। 23 दिसंबर की शाम श्याम बेनेगल के जीवन की आखिरी शाम रही। लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे श्याम बेनेगल ने सोमवार की शाम 6:38 बजे दम तोड़ दिया। जानकारी है कि 2 दिन पहले वो अपने घर पर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 दिन तक कोमा में रहने के बाद श्याम बेनेगल ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

8 नेशनल ऑवार्ड से सम्मानित थे Shyam Benegal

अपनी बेहतरीन कहानी और अद्वितीय निर्देशन से भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई देने वाले बेनेगल ने कई नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए है। 8 नेशनल अवॉर्ड के साथ सर्वाधिक नेशनल अवॉर्ड पाने रिकॉर्ड भी श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) के नाम है। अपने बेहतरीन अवलोकन से श्याम बेनेगल ने भारतीय सिनेमा को कई दिग्गज कलाकारों से अवगत कराया है। उन्होंने ने सिनेमा को नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और अमरेश पुरी जैसे कई दिग्गज कलाकार दिए है।

इस फिल्म को बनाने के लिए लिया था किसानो से चंदा

उन्होंने सिनेमा जगत को मंडी, मंथन, अंकुर जैसी फिल्मों से नमाज़ा। जो दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ गई। उन्होंने ने भारत के कई दबे हुए मुद्दों को अपनी फिल्मों से आवाज दी। जिसमें सबसे मशहूर था किसानों द्वारा चंदा लेकर बनाई गई फिल्म मंथन। ये फिल्म 1970 के दशक में रिलीज हुए थी। फिल्म की कहानी अमूल और श्वेत क्रांति पर निर्धारित थी। इस फिल्म ने श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। साथ ही फिल्म को बेस्ट नेशनल फिल्म से सम्मानित किया गया।

नेहरू ने Shyam Benegal से कही थी ये बात

श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने प्रधानमंत्री नेहरू के ऊपर फिल्म बनाई थी। नेहरू के प्रति उनका लगाव जग जाहिर था। यही कारण था कि उन्हें नेहरूवादी भी कहा जाता था। और वो भी इस टैग को बड़ी शालीनता से लेते थे। इसी साल नवंबर में एक इंटरव्यू के दौरान श्याम बेनेगल ने प्रधानमंत्री नेहरू के साथ हुए किस्से को सुनाया था। उन्होंने ने बताया था कि वो प्रधानमंत्री नेहरू से साल 1950 में एक यूथ फेस्टिवल के दौरान मिले थे। उन्हेने आगे बताया कि वो उस वक्त़ देश के प्रधानमंत्री थे. हमलोग फेस्टिवल में एक बड़े लंच टेबल पर खाने के लिए बैठे थे। तभी वो आए और उन्होंने पूछा कि “क्या मैं भी इसमें शामिल हो सकता हूं.” और उसके बाद वो हमारे साथ जुड़ गए।

Also Read: https://www.dnpindiahindi.in/entertainment/fateh-trailer-sonu-sood-tremendous-action-gave-you-goosebumps-his-chemistry-with-jacqueline-fernandez-worked-wonders-forgetting-salman-khan/554636/

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026