Priyanka Chopra: देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। अभी हालहि में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली चैट का खुलासा किया है। जिसे पढ़कर फैंस दंग रह गए हैं। वहीं, एक यूजर ने तो प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम आईडी पर ही सवाल उठा दिया है। पहली मीटिंग की चैट फैंस को काफी मजेदार लग रही है। यही कारण है कि, वो फनी कमेंट कर रहे हैं।
Priyanka Chopra की पहली चैट क्या आपने पढ़ी?
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की पहली इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीन शॉट आग की तरह फैल रहा है। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को पहले मैसेज करते हुए लिखा , ‘मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मैं भी उन लोगों से सहमत हूँ। क्या आप जल्द ही एलए लॉस एंजिल आ रही हैं?’ इस मैसेज के करीब 4 घंटे बाद प्रियंका ने निक को यह जवाब दिया था। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हाय ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बताया है.. चलो नॉर्मल टेक्स्ट मैसेज पर बात करते हैं। वो ज्यादा प्राइवेट रहेगा। मेरे इस सोशल मीडिया अकाउंट को मेरी टीम भी देख सकती है।’
आपक बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बातचीत की शुरुआत इंस्टाग्राम पर नहीं, बल्कि ट्विटर के डायरेक्ट मैसेज DM के जरिए हुई थी, जहां सबसे पहला मैसेज खुद निक जोनस ने भेजा था। हाल ही में उनके पॉडकास्ट शो में दोनों के इस पहले चैट को रिवील किया गया है।खबरों की माने को निक जोनस ने कंफर्म करने के लिए कि, वो प्रियंका चोपड़ा से ही बात कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने टाइम के साथ लाइव फोटो मांगी थी। पहले प्रियंका को ये थोड़ा अजीब लगा लेकिन बाद में उन्होंने भेज दी थी। तभी से दोनों के बीच बात हुई फिर सगाई और साल 2018 में शादी कर ली। अह कपल की एक बेटी है।
प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम आईडी पर यूजर ने उठाया सवाल
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बीच हुई पहली बातचीत को देखकर एक यूजर ने सवाल उठाया है। दरअसल , प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम आइई पर जॉइन का साल 2009 दिखा रहा है। वहीं, इंस्टाग्राम आया ही 10 अक्टूबर 2010 को है। ऐसे में यूजर्स को ये थोड़ा अजीब लग रहा है। इसके साथ ही प्रियंका का निक को इतना लेट रिप्लाई करना मेजदार लग रहा है।
