---Advertisement---

Priyanka Chopra ने हॉलीवुड में सफलता को लेकर ऐश्वर्या राय सहित इस दिग्गज अभिनेता को दिया श्रेय, बताया आइकॉन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ऐश्वर्या राय और इरफान खान जैसे सितारों की तारीफ करते हुए उन्हें अपना आईकॉन बताया है। आइए जानते हैं आखिर हॉलीवुड में अपनी सफलता का श्रेय वह किन्हे देती हुई दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2026 4:42 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: ग्लोबल लेवल पर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपना दमखम दिखा रही है। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी फैंस के दिल को जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह ऐश्वर्या राय से लेकर इरफान खान तक की तारीफ करती हुई दिखी। आज हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली देसी गर्ल ने इसके पीछे बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों को आइकॉन बताया है। उन्होंने कहां कि मैं उन आर्टिस्ट और टैलेंट के कंधों पर खड़ी हूं जो मुझसे पहले हॉलीवुड में आए थे। आइए जानते हैं आखिर द ब्ल्फ एक्ट्रेस ने क्या कहा।

ऐश्वर्या राय और इरफान खान को लेकर क्या बोली प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra praises Aishwarya, Irfaan and Mindy Kaling for opening up doors and calls Aishwarya an icon at the Harvard conference
byu/Naive_Cause8984 inBollyBlindsNGossip

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ऐश्वर्या राय, इरफान खान और मिंडी कलिंग की तारीफ करते हुए उन्हें आइकॉन बताया है और कहा कि उन्होंने हॉलीवुड में रुकावटें तोड़ने और सोच बदलने में काफी अपना योगदान दिया जिसकी वजह से उनके जैसे ऐक्टर्स को इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर लोग सीरियसली लेने लगे। उनकी मौजूदगी और कामयाबी ने ग्लोबल एंटरटेनमेंट में एशियन रिप्रेजेंटेशन को नॉर्मल बनाने में मदद किया है और इसे एक अलग पहचान दिया गया है।

Priyanka Chopra ने हॉलीवुड में अपनी पहचान के लिए किसका किया धन्यवाद

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कहती है कि मुझे सच में यकीन है कि मैं उन कमाल के आर्टिस्ट और टैलेंट के कंधों पर खड़ी हूं जो मुझसे पहले यहां आए थे। ऐश्वर्या राय, इरफान खान जब वह बॉलीवुड में काम कर रहे थे तो वह एक आइकन थे। उसी वजह से मैं दरवाजा खोल पाई और जिस पर मुझे यकीन है उसके लिए खड़ी हो पाई क्योंकि उन्होंने वही किया जो उन्होंने किया। वे हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं ऐश्वर्या राय और इरफान खान जैसे स्टार्स की तारीफ करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें अपना आइडल बताया है।

गौरतलब है कि हेड्स ऑफ स्टेट के साथ-साथ सिटाडेल और द ब्ल्फ को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में है। वहीं भारतीय सिनेमा में बहुत जल्द वह वाराणसी से वापसी करने वाली है जिसके लिए लोगों के बीच एक गजब क्रेज है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026