---Advertisement---

Priyanka Chopra की बेटी मालती ने जिंदगी की जंग जीत दुनिया में रखा कदम, निक जोनस ने 4 साल पहले का बयां किया दर्द

Priyanka Chopra: मालती मेरी चोपड़ा जोनस 4 साल की हो चुकी है लेकिन इस दुनिया में आना उनके लिए आसान नहीं था। इस बारे में बात करते हुए निक जोनस ने उस इमोशनल सफर के बारे में पहली बार जज्बात बयां करते हुए दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 1:26 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए मालती का इस दुनिया में स्वागत किया लेकिन उनके लिए दुनिया में आना आसान नहीं था क्योंकि इस पर बात करते हुए बताया कि कैसे प्री मैच्योर होने की वजह से मालती का जन्म काफी मुश्किल भरा रहा है। 2022 में मालती का प्रियंका चोपड़ा ने इस दुनिया में स्वागत किया था। इसे उनके पति निक जोनस ने सबसे इमोशनल पल में से एक कहा है। जिंदगी के इमोशनल पल की बात करते हुए उन्होंने बताया कि मालती के जन्म के बाद के शुरुआती दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं क्योंकि उनका जन्म काफी कम वजन के साथ हुआ था।

Priyanka Chopra की बेटी मालती का जन्म नहीं था आसान

इस बारे में बात करते हुए कहा कि जब मालती का जन्म हुआ था उस समय वह नीला पड़ गई थी क्योंकि वह बहुत कमजोर थी। वजन काफी कम था। इस दौरान उसे छह बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन करवाने पड़े थे। बता दे कि इस बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की आंखें नम हो गई थी और अपने जज्बात पर काबू करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने उसे मुश्किल हालात को संभाला था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी ताकि वह अपनी बेटी को अकेला ना छोड़ सके।

मालती के साथ होने के अनुभव का निक जोनस ने किया जिक्र

वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति ने यह भी कहा कि आज भी उस दिन को सोचकर हैरानी होती है और मालती के साथ होना अपने आप में जादू का अनुभव है। अपनी बेटी की हिम्मत की तारीफ करते हुए निक जोनस ने उस यात्रा को पावरफुल और उम्मीद से भरी बताते हुए दिखे। मालती आज 4 साल की हो चुकी है और निक जोनस के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी तस्वीर और वीडियो फैंस के बीच अक्सर चर्चा में होती है।

प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द भारतीय फिल्म में 6 साल के बाद वापसी कर रही है जहां वह एसएस राजामौली की वाराणसी में दिखाई देंगी।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026