---Advertisement---

क्या सालों से Vishal Bhardwaj से खफा है Priyanka Chopra, जाहिर की मुलाकात की ख्वाहिश तो चुप नहीं रही एक्ट्रेस

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की नाराजगी को लेकर विशाल भारद्वाज ने कुछ ऐसा पूछा जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, सोशल मीडिया पर दोनों के बीच की खबर चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 19, 2025 2:49 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने को लेकर 16 साल होने पर प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने डायरेक्टर के साथ काम करने को लेकर एक्साइटमेंट और शाहिद कपूर की तारीफ करती नजर आई। इस सबके बीच डायरेक्टर Vishal Bhardwaj ने जवाब में कुछ ऐसा लिखा जो सोशल मीडिया पर अब चर्चा में है। जहां उन्होंने Priyanka Chopra से पूछा क्या अभी नाराज हो तो वहीं इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस न इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए अपनी बात कही है जो सुर्खियों में है। आइए जानते हैं क्यों एक्ट्रेस और डायरेक्टर के बीच गुस्से को लेकर बातें हो रही है।

Vishal Bhardwaj से क्या गुस्सा है प्रियंका चोपड़ा

दरअसल विशाल भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा, “मुझसे पूछो मैं उन दिनों को कितना याद करता हूं।आप मेरे करियर के बेहतरीन सहयोगों में से एक रहे हैं। याद है एक दिन जब तुम नाराज हो गई थी तो मैं रुमाल पर हाथ से एक कविता लिखकर तुम्हें मनाने के लिए भेजा था। दूसरी जंगलेदम को खत्म हुए भी बीते साल, अब भी कुछ जापानी अफसर छुपे मिले हैं ड्यूटी पर। तुमसे कब मिलना होगा क्या अब भी नाराज हो तुम।”

Priyanka Chopra ने भी जाहिर की मिलने की बेताबी

हालांकि प्रियंका चोपड़ा से विशाल भारद्वाज किस नाराजगी की बात कर रहे हैं इस बात की पुष्टि तो उन्होंने नहीं की है लेकिन Priyanka Chopra के लिए उनका प्यार देखकर एक्ट्रेस खुद चुप नहीं रह सकी। उन्होंने जवाब दिया है और इंस्टाग्राम पोस्ट में ही प्रियंका ने कहा है, “हाहा आप से कौन नाराज रह सकता है आइए मिलने।” देसी गर्ल का यह जवाब निश्चित तौर पर यह बताता है कि Vishal Bhardwaj के साथ उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वे दोनों ही एक दूसरे से मुलाकात करने के लिए इंतजार में हैं।

ऐसे में Priyanka Chopra और फिल्म डायरेक्टर की मुलाकात आखिर कब होती है और यह किन मायनों में खास होती है इसके लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026