---Advertisement---

Priyanka Chopra के परफेक्ट हेयर स्टाइलिस्ट हैं निक जोनस, गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में पति संग ‘द ब्लफ’ एक्ट्रेस क्यों लूटी लाइमलाइट

Priyanka Chopra: गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2026 से प्रियंका चोपड़ा का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां उनके पति ने भी लाइमलाइट बटोर ली है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों कपल चर्चा हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 12, 2026 10:40 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 12, 2026 8:13 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा रिप्रेजेंटर के तौर पर पहुंची जहां एक बार फिर से वह चर्चा में है। बहुत जल्द द ब्लफ में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस सबके बीच एक और शख्स है जिसने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनके पति निक जोनस की जो गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए। कपल अपनी बॉन्डिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला। तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसके बाद निक को परफेक्ट हेयर स्टाइलिस्ट प्रियंका के लिए बता रहे हैं।

Priyanka Chopra ने फैशन सेंस से फिर उड़ाए लोगों के होश

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री देखकर फैंस की धड़कने बढ़ गई है। स्टाइल हो या केमिस्ट्री किसी भी मामले में हमेशा प्रियंका और निक फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है। जहां तक प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू फ्लेयर्ड ड्रेस को स्टाइल करती है जिसमें टॉप मैटेलिक है तो नीचे फ्रिल देखा जा सकता है। वहीं ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस को स्टाइल किया। ओपन हेयरस्टाइल देखने लायक है तो वहीं ब्लैक सूट में निक जोनस काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बालों के साथ ये क्या करते दिखे निक जोनस

जहां तक बात करें प्रियंका चोपड़ा के इस गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में शिरकत करने की तो रिप्रेजेंटेटर के तौर पर उनकी चर्चा खूब हो रही थी लेकिन निक जोनस के साथ उनकी बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। जहां सरेआम अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने में निक पीछे नहीं रहे। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां निक प्रियंका चोपड़ा के बालों को संभालते हुए दिखे। अक्सर एक्ट्रेस के बालों को स्टाइल करते हुए उनके पति नजर आते हैं। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की खूब चर्चा हो रही है जहां फैंस कपल पर प्यार लुटाते नजर आए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द अमेजन प्राइम पर द ब्लफ में नजर आने वाली है तो वहीं इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में इंडियन फिल्म वाराणसी भी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026