Priyanka Chopra: 9 अगस्त का दिन महेश बाबू के फैंस के लिए काफी खास है जहां उनके जन्मदिन पर एसएस राजामौली की तरफ से वाराणसी से उनके लुक को शेयर किया गया। वही इस सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया है वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वाराणसी ऑन लोकेशन फोटो बताई जा रही है जिसमें दोनों एडवेंचर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं हैप्पी बर्थडे बॉब कहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने महेश बाबू के लिए क्या पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर वाराणसी से लीक फोटो को देख यूजर्स फिदा हो गए हैं।
इस तरह महेश बाबू पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया प्यार
Happy Birthday Bob. Here’s to going on the ultimate adventure with #Varanasi! @urstrulyMahesh pic.twitter.com/2oOeNYcJgE
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 9, 2026
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने सफारी जीप से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों स्टाइलिश पोज में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जहां प्रियंका अपने फोन में व्यस्त नजर आ रही है और दोनों का चिक स्टाइल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। टी-शर्ट शॉर्ट और कैप में महेश बाबू नजर आ रहे हैं तो फूल स्लीव टॉप और कैप पहनी हुई प्रियंका भी काफी स्टाइलिश वाइब दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिख, “हैप्पी बर्थडे बॉब वाराणसी के साथ इस सबसे बड़े
एडवेंचर के लिए तैयार है।”
Priyanka Chopra की फोटो को देख क्रेजी हुए महेश बाबू के फैंस
दरअसल महेश बाबू को उनके अपने बॉब बुलाते हैं और ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इस नाम का इस्तेमाल कर यह बता दिया कि उनकी बॉन्डिंग काफी खास है। सोशल मीडिया पर वाराणसी फोटो को देखने के बाद यूजर्स फिदा हो गए हैं और इस जोड़ी को फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह शानदार लग रहा है तो एक ने कहा इस केमिस्ट्री को स्क्रीन पर देखना जबरदस्त होगा। एक ने लिखा अल्टीमेट एडवेंचर तो एक ने कहा देसी गर्ल ग्लोबटोटर के साथ।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली वाराणसी फिल्म में जहां प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी तो महेश बाबू बॉब के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।
